भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हुई लिस्टेट बदमाश की हत्या के मामले में पुलिस ने महू के आंबा चंदन से तीन आरोपियो की पकड़ा है । मृतक सभी को शराब के पैसे के लिए परेशान करता था जिससे परेशान होकर उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया था ।
मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा इलाके का है । यह एक युवक की लाश मंदिर के पास से मिली थी । जिसकी पहचान शुभम सिलावट के रूप में हुई थी । मृतक शुभम लिस्टेट बदमाश था । हत्या के मामले में पुलिस ने जीतू काले ओर उसके दो अन्य साथियो को महू के पास अम्बा चंदन गाँव से पकड़ा है । दरसअल मृतक शुभम सिलावट शराब के पैसे के लिए उन्हें परेशान करता था इसी से आहत होकर उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया । मृतक पर 13 मामले जबकि मुख्य आरोपी जीतू पर 16 से अधिक मामले दर्ज है ।
