देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

श्रीनरेश मेहता जन्म शताब्दी वर्ष का श्रीगणेश, महामहिम राज्यपाल ने किया लोगो विमोचन और देश भर में वर्षपर्यंत होंगे साहित्यिक – सांस्कृतिक आयोजन

इंदौर, 27 मार्च।

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर, 27 मार्च। अपने वैविध्यपूर्ण, उत्कृष्ट और गहरी सोच के लेखन से साहित्य प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले, देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्रीयुत श्रीनरेश मेहता जी का ये जन्म शताब्दी है. पूरे देश में इस अवसर पर विशेष आयोजन वर्ष पर्यन्त होंगे। इंदौर और मध्यप्रदेश में अपने जीवन की साँझ गुजारने वाले नई कविता के इस शिखर पुरुष के शताब्दी समारोह के लोगो का विमोचन प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कर प्रदेश की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. शुभंकर चिन्ह के लोकार्पण अवसर पर इस समारोह के सहभागी मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के मंत्री श्री अरविन्द ओझा एवं श्रीनरेश मेहता जन्म शताब्दी समारोह समिति के संयोजक श्री आलोक बाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित थे.

अपनी विशिष्ट शैली से देश में कविता कहने की नई व्यंजना, संवेदनशीलता, बिम्बों और दर्शन की अनछुई ऊँचाइयाँ प्रदान करने वाले श्रीयुत श्रीनरेश मेहता जी “दूसरे सप्तक” के माध्यम से देश के साहित्याकाश पर छा गए थे. कविता के साथ आपने कथा, उपन्यास, नाटक की अनेक विधाओं, सम्पादकीय यानी कि सभी माध्यमों में अनुपम साहित्य रचना की. वे सस्वर वाचन करते तो दर्शक सुधबुध भूलकर उनके अंदाज़ में खो जाते और जब अकेले में उन्हें पढ़ते तो उनके विचारों की हिमालयीन उच्चता चकित करती। शाजापुर में एक शताब्दी पूर्व श्रीनरेश मेहता जी मध्यप्रदेश के बिरले और संभवतः इकलौते साहित्यकार रहे जिन्हें तार सप्तक में स्थान, साहित्य अकादमी सम्मान, भारत भारती और ज्ञानपीठ पुरस्कार आदि सभी एक साथ प्राप्त हुए. श्रीनरेश मेहता जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का विमोचन करते हुए प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी ने कहा कि श्रीनरेश मेहता जी ने मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है. साहित्य जगत की इस महान विभूति का स्मरण करना, उनके व्यक्तित्व -कृतित्व पर चर्चा और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना सभी का कर्तव्य है. श्री मंगुभाई पटेल जी श्रीनरेश मेहता जन्म शताब्दी समारोह के आयोजनों में राजभवन एवं स्वयं का पूर्ण सहयोग होने की आश्वस्ति दी.

तस्वीरों में खबर5 फोटो

इस अवसर पर श्रीनरेश मेहता जन्म शताब्दी समारोह में पूरी ऊर्जा और समर्पण से जुड़े साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे ने कहा कि अकादमी का प्रयास होगा कि वर्ष भर इस प्रसंग पर चर्चा जारी रहे. इस उद्देश्य के लिए अकादमी वर्षपर्यंत अकादमी के आयोजनों में यह लोगो इस्तेमाल करेगी। श्रीनरेश मेहता जी को समर्पित साहित्य अकादमी के विशेष आयोजन तो होंगे ही, स्मृति को समर्पित प्रकाशन भी होंगे। साहित्य अकादमी जन्म शताब्दी समारोह से पूरी तरह सम्बद्ध है. देश की सबसे पुरातन साहित्यिक संस्था श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति भी जन्म शताब्दी समारोह में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निबाहेगी। समिति के प्रचार मंत्री एवं जन्म शताब्दी समारोह के पदाधिकारी श्री अरविन्द ओझा ने इस अवसर पर कहा कि श्रीनरेश मेहता जी का मध्य भारत और इंदौर से अभिन्न नाता रहा. वे उज्जैन में प्रेमचंद सृजनपीठ के प्रमुख रहे तो इंदौर में समाचार पत्र के संपादक भी. सुपुत्रशोक के बाद इंदौर छोड़ने के बाद भी जब वे अंतिम बार इंदौर आए, तब भी समिति के सभागार में ही उन्होंने श्री हरेराम बाजपेयीजी की पुस्तक का विमोचन एवं काव्यपाठ किया। श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति जन्म शताब्दी समारोह से श्रद्धा के साथ जुड़ी है. समिति श्री मेहता की स्मृति में विशेष आयोजन के अलावा देश की सबसे पुरानी साहित्यिक पत्रिका – वीणा का विशेषांक भी उन्हें समर्पित करेगी।

श्रीनरेश मेहता जन्म शताब्दी समारोह की केंद्रीय समिति की अध्यक्ष उनकी सुपुत्री श्रीमती वान्या मेहता वोरा हैं, जबकि महासचिव उनकी पुत्रवधु श्रीमती वंदना ईशान मेहता हैं. समारोह की मुख्य आशीर्वादप्रदाता उनकी जीवनसंगिनी श्रीमती महिमा श्रीनरेश मेहता है. इस समिति से सम्पूर्ण देश के कोने -कोने से प्रमुख साहित्यकार एवं संस्कृतिप्रेमी जुड़े हैं. केंद्रीय समिति के संयोजक बहुविध संस्कृतिकर्मी श्री आलोक बाजपेयी ने बताया कि देश के हर हिस्से में जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत साहित्यिक आयोजन साहित्यप्रेमी स्वतःस्फूर्त ढ़ंग से मेहताजी के प्रति पूरे आदर भाव के साथ कर रहे हैं, जैसे – दिल्ली के आयोजन की कमान श्री अशोक बाजपेयी जी सँभाल रहे हैं, भोपाल में श्री कैलाशचंद्र पंत जी, प्रयागराज में लोकभारती प्रकाशन के श्री रमेश ग्रोवर जी तो उज्जैन में डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा जी. इसी तरह देश के विभिन्न राज्यों में साहित्यप्रेमी अपना सम्मान प्रकट करने के लिए आयोजन कर रहे हैं. इसके अलावा श्रीनरेश मेहता के लिखे नाटकों, रेडियो नाटकों और कविताओं की नाट्य प्रस्तुतियों पर आधारित नाट्य समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। श्रीनरेश मेहता की कविताओं या उनकी विषय वस्तु पर केंद्रित एक पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें देश के प्रमुख चित्रकारों के काम शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी के साथ ही चित्र प्रदर्शनी, पाण्डुलिपि प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। श्रीनरेश मेहताजी के वीडियो साक्षात्कार, वृत्तचित्र एवं ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग्स पर आधारित फ़िल्म प्रदर्शन भी होंगे। श्री बाजपेयी ने कहा युवा पीढ़ी को श्रीनरेश जी की कविताओं से जोड़ने के उद्देश्य से कुछ स्वनाम धन्य हस्तियों के प्रोडक्शन भी जन्म शताब्दी समारोह में किए जाएंगे। उन्हें आदरांजलि देना साहित्य जगत का कर्तव्य हैं तथा उनके आयोजनों, प्रकाशनों से सभी साहित्यप्रेमी जुड़ सकते हैं. श्रीनरेश मेहता जन्म शताब्दी समारोह साहित्य जगत के लिए पितृ ऋण चुकाने जैसा हैं.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑