इंदौर शहर में लगातार मोबाइल लूट की वारदात बढ़ रही थी वही क्राइम ब्रांच को सिटीजन कॉप पर मोबाइल लूट की शिकायत प्राप्त हुई थी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने अन्य जगह वारदात करना भी स्वीकार किया है।
दरअसल सिटीजन कॉप पर क्राइम ब्रांच को मोबाइल लूट होने की शिकायत मिली थी कि शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने लूटा हुआ मोबाइल ट्रैकिंग पर लगा रखा था उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाइल चालू किया गया वहीं आरोपी ने खुद के फोटो भी लुटे हुए मोबाइल से खींचे और जैसे ही क्राइम ब्रांच को डाटा अपडेट हुआ क्राइम ब्रांच लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने और भी जगह वारदात देना स्वीकार किया फिलहाल आरोपी से लुटे हुए 6 मोबाइल बरामद हुए हैं आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
