
राऊ-शुक्रवार शाम राउ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ लम्बे समय से डरा धमकाकर अश्लील हरकतें करने वाले युवक के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया,दरअसल राऊ में रहने वाला फ़रहान लंबे समय से यह रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ परिवार की गैरमौजूदगी में उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपित के ख़िलाफ़ राऊ थाने में प्रकरण दर्ज कराया, मामले में नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर मामले में शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया, पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की विगत कई दिनो से गुमसुम व उदास रह रही थी परिवार के बार बार भी पुछने पर वह तबीयत ठीक नही हैं बताती थी। किंतु एक दिन परिवार द्वारा जोर देकर पुछने पर नाबालिग ने बताया की राऊ थाने के सामने रुबी मोबाईल गेलेरी नामक दुकान संचालित करने वाले तुरुम उर्फ फरहान उर्फ सलमान वह उसे विगत एक माह से परेशान कर रहा हैं ,ओर वह उसे लगातार डरा धमका कर उसके साथ कई बार अश्लील हरकते कर चुका है । माता पिता मज़दूरी पर पर चले जाते हैं ओर बहने स्कुल चली जाती हैं इस दौरान वह चोरी चुपके से घर मे घुसकर पीड़िता को डरा धमका कर शरीर पर गलत नियत से हाथ फेरता व कई प्रकार की अश्लील हरकते करता है, नाबालिग पीड़िता आरोपित तुरुम उर्फ फरान उर्फ सलमान से इतना डरी हुई थी की घर मे उसे घुसा हुआ पाकर न तो वह चिल्ला पाती थी और ना ही उसके जाने बाद किसी को बता पाती , मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल व धर्म प्रसार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राऊ थाने पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा कर मामले में परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिलाया और प्रकरण दर्ज कराया गौरतलब है कि शहर में इस तरह के कई प्रकरण सामने आ चुके हैं वही मजदूर वर्ग होने से परिवार भी आरोपित से डरा हुआ था मामले में राऊ पुलिस ने आरोपित तुरुम उर्फ फरहान उर्फ सलमान के ख़िलाफ़ नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया हैं, आरोपित पूरे परिवार सहित भाग गया हैं
