बाणगंगा पुलिस ने बाणगंगा माता मंदिर से चांदी का छत्र चुराने वाले बदमाश को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर, चांदी के छत्र को किया बरामद
▪️ आरोपी के कब्जे से 1.5 किलो का चांदी का छत्र कीमती 1,00,000 रुपये का जप्त। ▪️ बदमाश विशाल नें 10 दिन पूर्व अपनी प्रेमिका की 02 साल की बच्ची का भी किया था अपहरण।
▪️ आरोपी के कब्जे से 1.5 किलो का चांदी का छत्र कीमती 1,00,000 रुपये का जप्त।
▪️ बदमाश विशाल नें 10 दिन पूर्व अपनी प्रेमिका की 02 साल की बच्ची का भी किया था अपहरण।
▪️ आरोपी के कब्जे से बाणगंगा क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटर-साईकिल भी जप्त।
इन्दौर – दिनांक 26 मार्च 2022 – पुलिस थाना बाणगंगा इन्दौर पर दिनांक 25.03.2021 को फरियादी शारदा पति स्व. गजानंद शर्मा निवासी – बाणगंगा इन्दौर ने रिपोर्ट किया कि फरियादिया प्रयास मेडिकल स्टोर के सामने स्थित दुर्गा माता मंदिर की पूजा-पाठ व अन्य व्यवस्था संभालती है । दिनांक 23.03.2022 एवं 24.03.2022 की मध्यरात्री में कोई अज्ञात चोर मंदिर के मैन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में माताजी के उपर लगा हुआ चांदी का छत्र वजन करीबन 1.5 किलोग्राम का चुरा कर ले गया । फरियादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 450/2022 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
बाणगंगा क्षेत्र में हुई उक्त मंदिर चोरी के अज्ञात बदमाश की धरपकड़ कर चोरी गयी मशरुका की बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त इन्दौर(ज़ोन-03) श्री धर्मेन्द्र भदौरिया एवं अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री राजेश रघुवंशी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्री धैर्यशील येवले द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा इन्दौर निरीक्षक राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में टीम गठित कर, अज्ञात चोरी का खुलासा करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
थाना बाणगंगा पुलिस टीम के द्वारा मंदिर चोरी की घटना के संबंध में संवेदनशील तरीके से त्वरित रुप से कार्यवाही कर घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण किया गया एवं घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे के फुटैज चैक किये । घटना स्थल पर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटैज में मंदिर चोरी के फुटैज दिखाई दिये । उक्त सीसीटीवी फुटैज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान की गई एवं बदमाश की तलाश कर आरोपी विशाल वर्मा पिता श्यामलाल वर्मा उम्र 28 साल निवासी 225/2 बलाई मोहल्ला थाना बाणगंगा इन्दौर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । जिसने अपना जुर्म कबुल कर बाणगंगा माता मंदिर में लगा हुआ चांदी का छत्र चोरी करना स्वीकार किया । बदमाश के घर से मंदिर से चोरी गया एक चांदी का छत्र वजन करीबन 1.5 किलोग्राम कीमती 5,00,000 रुपये का बरामद किया ।
पूछताछ व जानकारी निकालने पर में पता चला कि बदमाश विशाल वर्मा के द्वारा उसकी प्रेमिका से विवाद हो जाने के कारण दिनांक 15.03.2022 को सुन्दरनगर क्षेत्र से उसकी प्रेमिका की ढाई साल की पुत्री का भी अपहरण कर लिया था उक्त संबंध में थाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक 386/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध किया गया था । बदमाश उक्त दिनांक को ही बालिका ग्राम गुजरी मानपुर में बालिका की मौसी के घर छोड़ कर भाग कर फरार हो गया था । जहां से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर बालिका के परिजनों को सुपुर्द किया गया । बदमाश विशाल वर्मा की उक्त अपराध में भी गिरफ्तारी की गई हैं ।
बदमाश विशाल वर्मा आदतन अपराधी है जिससे बाणगंगा क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ पर दिनांक 27.07.2021 को भगतसिंह नगर खारचा से एक होण्टा शाईन मोटर साईकिल भी चोरी करना बताया । उक्त घटना के संबंध में थाना बाणगंगा पर फरियादी भीम पिता समरजीत महतो निवासी 210 भगतसिंह नगर खारचा की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 972/2021 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर साईकिल होण्डा सीबी शाईन रजि. नंबर MP09VB8418 कीमती 20,000 रुपये की जप्त की गई । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इससे अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक राजेन्द्र सोनी एवं उनि आलोक मिठास, उनि योगेश गरासिया, उनि महेश चौहान, सउनि दिनेश त्रिपाठी, प्र.आर. शैलेन्द्र मीणा, प्र.आर. राजीव यादव, प्र.आर. दिनेश जाटव, आर. राजकुमार चौबे, आर. रविन्द्र रघुवंशी, आर. प्रदीप शर्मा, आर. हीरामणि मिश्रा, आर. मालाराम सिकरवार, आर. लालसाहब, आर. प्रदीप राजावत का सराहनीय योगदान रहा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले