ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ रखने वालों को और उनकी तस्करी करने काला वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है
इंदौर क्राइम ब्रांच सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक बाइक से ब्राउन शुगर लेकर जा रहा है वही क्राइम ब्रांच ने बाणगंगा पुलिस को तुरंत संपर्क किया और चेकिंग लगाई गई जिसमें बताए गए बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई आरोपी का नाम सचिन भांडवे है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत 60 हजार रुपए से अधिक की है।
