
✓जुआ खेलने वालो के विरुद्ध क्राईम ब्रांच इंदौर की बडी कार्यवाही में, 19 आरोपियों किया गिरफ्तार ।
✓जुआरियो से 1 लाख 36 हजार 210 रुपये नगद तथा 20 ताश की गड्डी,19 मोबाइल फोन व 21 नाल के टोकन मौके से जप्त ।
✓आरोपी एम.आई.जी. क्षेत्र के जगजीवनराम नगर में मकान की तीसरी मंजिल की छत पर खेल रहे थे जुआं ।
इंदौर – दिनांक 23 मार्च 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में जुआ ,सट्टा संचालित करने वाले आरोपियो की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच)श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को जुआ/सट्टा संचालित करने वाले आरोपियो की पतारसी एवं निगरानी हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिसके तारतम्य में आरोपियो पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को निर्देशित किया गया था ।
आरोपियो के कब्जे नगदी 1,36,210/- रुपये एवं ताश की 20 गड्डी,19 मोबाइल फोन, 21 नाल के टोकन जप्त कर, सभी 19 आरोपियो के विरुद्ध थाना एमआईजी इंदौर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआईजी क्षेत्र के जगजीवनराम नगर गली नं 2 मकान नं 47 में इकबाल राणा नाम के व्यक्ति द्वारा जुआं संचालित कर खिलाया जा रहा है। जिस पर क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना एम.आई.जी की संयुक्त कार्यवाही में उक्त स्थान पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए मिलें इन्दौर के कुख्यात जुआरियो 1.आरोपी इकबाल राणा पिता मो.बशीर निवासी 58, जूना पीठा इंदौर 2. फखरुद्धिन पिता अशफाक हुसैन निवासी पिंजरा बाखल इंदौर 3.अशोक पिता भगवानदास वर्मा निवासी मेघदूत नगर इंदौर 4. साजन पिता सुनील सुनेरे निवासी 163 रुस्तम का बगीचा,मालवामिल इंदौर 5.महेश पिता बालकिशन देवली निवासी 56 पाटनीपुरा इंदौर 6.गुड्डू पिता महावीर नायक निवासी 121 न्यू गोरीनगर इंदौर 7.रितेश नागर पिता रमेशचंद्र नागर निवासी 19/08 चोटी भमोरी इंदौर 8.सोहन पिता कालूराम सेजवार निवासी दूधिया प्रकाश पहलवान की गली इंदौर 9.हर्षित रामलाल अहिरवार निवासी सुखलिया इंदौर 10. सुभम पिता मुन्नालाल सुनेरे निवासी 86 रविदास नगर इंदौर 11. राजेश शर्मा पिता हरिशर्मा निवासी सुखलिया इंदौर 12. मो.असलम पिता अब्दुल कदीर निवासी जुना पीठा 13.रितेश पिता चेनाराम निवासी नेहरू नगर इंदौर 14.सोनू उर्फ सहनवाज पिता नफीस निवासी गीता नगर इंदौर 15.जितेंद्र जाटव पिता नंदकिशोर जाटव निवासी मुसाखेड़ी इंदौर 16. राजकुमार पिता किशोरी लाल निवासी 381 देवास नाका फिनिक्स टाउनशिप इंदौर 17.राधेश्याम पिता रामगोपाल निवासी 64 गोमा की फेल 18. दीपक रघुवंशी पिता अमर सिंह रघुवंशी निवासी 272 गरीब नवाज कॉलोनी बांगड़दा इंदौर 19.संजय पिता पूरनलाल कश्यप निवासी 453 पाटनीपुरा इंदौर को उक्त मकान से घेराबंदी कर पकडा ।

