शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां कंस्ट्रक्शन व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पढ़ते पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।
दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र इलाके का है यहां रहने वाले रंजीत नामक कंट्रक्शन व्यापारी ने अपनी ही पत्नी संतोषी बाई की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त मासूम दोनों ही मृतकों के बच्चे रंग पंचमी पर घर के बाहर होली खेल रहे थे बच्चों ने जाकर देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दोनों ही शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें पत्नी की हत्या कर आत्महत्या मृतक लिखकर सुसाइड नोट छोड़ा है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है घटना कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है जहां कंट्रक्शन व्यापारी एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था आज दिन छोटी मोटी बात पर दोनों में विवाद होने की भी जानकारी मिली है फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
