मध्य प्रदेश सहित इंदौर में भी मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है दिन और रात के तापमान में भी लगातार अंतर बना हुआ है फिलहाल अधिकतम तापमान की बात करें तो 33 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 22 बना हुआ है, ग्रामीण मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल वेस्ट नार्थ हवाओं के चलते इंदौर में गर्मी का एहसास हो रहा है,,, मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान और बढ़ोतरी होने की आशंका बनी हुई है,, गर्मी अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ गया है और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है आने वाले समय की बात करें तो दो से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है।
