इंदौर में प्रदेश के किसान से जुड़ी फसलों को लेकर समस्त जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की रेजीडेंसी कोठी पर बैठक आयोजित की गई जिसके तहत रवि की फसल सहित उपार्जन को लेकर अधिकारियों द्वारा चर्चा कर आने वाले समय में किस तरह से उचित कदम उठाए जा सकते हैं उस पर बातचीत की गई है
इंदौर के रेसीडेंसी कोठी पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी द्वारा मीडिया से चर्चा में बताया गया कि प्रदेश सहित इंदौर में 25 मार्च से रवि की फसल का उपार्जन किया जाना है इसी के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली समीक्षा और उस प्रणाली के तहत किस तरह से सुधार कार्य किए जा सकते हैं उन पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है ताकि भविष्य में किसानों को किसी भी तरह की कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े मंडियों में अभी फिलहाल गेहूं के काफी अच्छे भाव मिल रहे हैं और इसी कारण से किसानों का रजिस्ट्रेशन स्तर काफी कम हुआ है किसान सीधे अपना गेहूं बेच रहे हैं और भंडारण व ट्रांसपोर्टेशन सहित तमाम व्यवस्थाओं के लिए तैयारी की समीक्षा की गई है
