देश
0 बार पढ़ी गई
उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में चुनाव जीतने पर बीजेपी हेडक्वॉर्टर से क्या बोले पीएम मोदी?
उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. साथ में अमित शाह, जे. पी. नड्डा और राजनाथ सिंह और नीतिन गड़करी.
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
- भाजपा को जिताने के लिए जनता का धन्यवाद. ये युवाओं का समर्थन है. चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी. कार्यकर्ताओं ने ये वादा पूरा करके दिखाया.
- उत्तर प्रदेश ने इस देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं. लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है. यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है. यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार होने के बावजूद बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हुई है. गोवा में सारे एक्ज़िट पोल्स गलत निकल गए. वहां की जनता ने बीजेपी को दोबारा सेवा करने का मौका दिया.
- बीते वर्षों में बीजेपी ने गवर्नेंस डिलीवरी सिस्टम बेहतर किया. साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए हैं. भाजपा ने मेक श्योर किया है कि हर गरीब तक सरकार की दी हुई सुविधाएं ज़रूर पहुंचे.
- पहले उत्तर प्रदेश में जनता को सिर्फ जातिवाद की दृष्टि से देखा जाता था. ऐसा कर यूपी के नागिरकों और उत्तर प्रदेश का अपमान किया जाता था. यूपी को ये कहकर बदनाम किया जाता था कि यहां के चुनाव में सिर्फ जाति चलती है. 2014 से लेकर 2017, 2019 अब 2022 में चुनाव के नतीजे देखिए. यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को चुना है.
- पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपरित परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद किया. पंजाब में भाजपा एक शक्ति के रूप में उभरती नज़र आ रही है. सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करते रहेंगे.
- दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी ने बहुत नुकसान किया. इन चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने जो कदम उठाए, आर्थिक स्तर पर जो फैसले लिए, गरीब कल्याण पर फैसले लिए, उसने भारत को काफी संभाला. भारत महामारी से बच पाया क्योंकि हमारी नीतियां जमीन से जुड़ी रहीं. भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज वैक्सीन ड्राइव चलाया.
- इस समय (रूस और यूक्रेन के बीच) जो युद्ध चल रहा है, उसका डायरेक्ट या इन-डायरेक्ट असर दुनिया के हर देश पर पड़ रहा है. भारत शांति के पक्ष में है. बातचीत से हर समस्या को सुलझाने के पक्ष में है. जो देश सीधे जंग लड़ रहे हैं, भारत का उनसे नाता है. भारत की बहुत सारी ज़रूरतें इन देशों से पूरी होती हैं. भारत बाहर से कच्चा तेल मंगाता है, पाम ऑयल मंगाता है, सनफ्लॉवर ऑयल मंगाता है, उनकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में बहुत तेजी से बढ़ रही है. इसमें गैस, कोयला और फर्टिलाइज़र भी शामिल हैं. युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है. बावजूद इसके भारत का इस साल का बजट आत्मनिर्भर बनने का विश्वास दिलाता है.
- देश में राजनीति का स्तर बहुत गिर गया है. जब इंडिया के छात्र युद्ध की वजह से विदेशों में फंसे हुए थे, तब कुछ लोग उन्हें और डराने की कोशिश कर रहे थे. उनके परिवारों की चिंता बढ़ाने का काम हो रहा था. हर योजना को क्षेत्रवाद, प्रदेशवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद का रंग देने का प्रयास किया जा रहा है. ये भारत के भविष्य के लिए बहुत चिंता का विषय है.
ePaper
आज का अंक
28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
