चार राज्यों में BJP की जीत के बाद अब गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पीएम मोदी, आज करेंगे मेगा रोड शो
PM Modi Gujrat Visit: चार राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे.
PM Modi Gujrat Visit: चार राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे जहां वो एक भव्य रोड शो करेंगे जिसमें दावा किया जा रहा है कि 4 लाख लोग जुटेंगे.
आइये जानते हैं क्या रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम मोदी सुबह 10 बजे दिल्ली से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद वो एयरपोर्ट से ही रोड शो की शुरुआत करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम का काफिला 1 घंटे में 9 किलोमीटर का फासला तय करेगा और सुबह 11.15 बजे गांधीनगर में मौजूद बीजेपी राज्य मुख्यालय कमलम पहुंचेगा. बीजेपी ने दावा किया है कि पीएम के इस रोड शो में चार लाख लोगों के जुटेंगे.
बताया जा रहा है कि, कोरोना के कारण गुजरात में दो साल बाद पहली बार इतने बड़े रोड शो को मंजूरी दी गई है. इसको लेकर प्रदेश संगठन की तरफ से जबदस्त तैयारियां की गई है साथ ही सड़क के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लगाए गए हैं. पूरे रास्ते को भगवा झंडे से पाट दिया गया है साथ ही पीएम के रूट में करीब 50 स्टेज तैयार किए गए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा
बता करें प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा की तो 4 IG-DIG स्तर के अधिकारी, 24 DCP, 38 ACP, 124 PI, 400 PSI और 5550 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. वहीं, रोड शो के बाद पीएम मोदी कमलम में प्रदेश सगंठन की बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. यहां पीएम के स्वागत के लिए आदम कद रंगोली बनाई गई है जिसमें मोदी गंगा में जल अर्पित करते दिखाए गए हैं. वहीं, शाम 5 बजे अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में पंचायत सम्मेलन का कार्यक्रम है जिसमें डेढ़ लाख से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
गुजरात दौरे के दूसरे दिन यानि 12 मार्च को पीएम मोदी रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे और गुजरात सरकार के खेल महाकुंभ की शुरुआत करेंगे. हालांकि, इन तमाम कार्यक्रमों का मकसद सिर्फ एक है और वो है चार राज्यों में उठे जीत के ज्वार को गुजरात तक ले जाना क्योंकि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
मिशन गुजरात में जुटी बीजेपी
गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है. पिछले चुनाव में यहां पार्टी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली थी लेकिन इस बार मोदी कांग्रेस को कोई मौका नहीं देना चाहते इसलिए पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मिशन गुजरात में जुट गए हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले