नरेंद्र मोदी को 2024 में जनता फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है, 4 राज्यों में जीत के बाद बोले विजयवर्गीय
नई दिल्ली: उत्तराखंड सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह जनादेश इस बात का संकेत है कि जनता नरेंद्र मोदी को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह जनादेश इस बात का संकेत है कि जनता नरेंद्र मोदी को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा के पार्टी कार्यकर्ताओं का उनकी मेहनत तथा जनता का मोदी के नेतृत्व में फिर विश्वास जताने के लिए आभार भी प्रकट किया।
मोदी को वैश्विक नेता बताते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को सुरक्षित घर वापस लाकर उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। विजयवर्गीय ने कहा, ‘निश्चित रूप से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।’
इस दौरान, विजयवर्गीय के साथ केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। जोशी ने कहा कि चारों राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का ही परिणाम है। उन्होंने राज्य में पार्टी के प्रदर्शन के लिए धामी की भी तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में युवा मुख्यमंत्री ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जोशी ने कहा कि पार्टी और धामी द्वारा जनता से किए वादे पूरे किए जाएंगे।
वहीं, धामी ने भी पार्टी को एक और बड़ा जनादेश देने के लिए जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत देकर जनता ने प्रमाणित कर दिया है कि उसने कारनामे करने वालों पर काम करने वालों को चुना है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जारी किए गए दृष्टिपत्र में किए गए समान नागरिक संहिता सहित सभी संकल्पों को पूर्ण किया जाएगा। धामी ने कहा, ‘हमने कहा है कि नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण करते ही हितधारकों, प्रबुद्ध जनों, विधि विशेषज्ञों तथा अन्य लोगों की एक उच्चाधिकार समिति बनाई जाएगी जो यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए एक ड्राफट बनाएगी।’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले