देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
राजनीति 0 बार पढ़ी गई

UP चुनाव में मोदी लहर को ऐसे समझिए:जहां लड़ाई कठिन थी, वहीं उतरे मोदी; फिर भी 19 रैलियों से 134 सीटों पर जीत दिलाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2017 की तरह इस बार भी मोदी मैजिक खूब चला। मजबूत रणनीति के तहत PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी UP से लेकर पूर्वांचल तक 134 सीटों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Abhishek Raghuvanshi11 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2017 की तरह इस बार भी मोदी मैजिक खूब चला। मजबूत रणनीति के तहत PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी UP से लेकर पूर्वांचल तक 134 सीटों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि कड़ी टक्कर वाली सीटों पर PM मोदी ने खुद कमान संभाली थी। इन सीटों पर वो हिंदुत्व का संदेश देने में कामयाब भी रहे।

PM मोदी ने पहले चरण के प्रचार से 20 दिनों के अंदर 19 रैलियां करके 192 सीटों के लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। सपा प्रमुख अखिलेश भी मोदी क्रेज को समझते थे। इसलिए उन्होंने भी इन्हीं सीटों पर जनसभाएं कीं। हालांकि नतीजा आपके सामने है। मोदी ने जिन सीटों पर प्रचार किया, उनमें 134 विधानसभा सीटें भगवा रंग में रंग चुकी हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
वाराणसी में कुछ इस तरह PM मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।जनसभाओं में अखिलेश को देखने के लिए लोग पेड़ों पर भी चढ़ जाते थे।योगी की जनसभाओं में लोगों का उत्साह आखिरी चरण तक बना रहा।

मोदी ने 16,836 किमी का चुनावी सफर किया

प्रचार बिना कोई चुनाव नहीं होता। 2007 की बहुमत वाली मायावती सरकार के पैर अखिलेश यादव ने 2012 में रथयात्रा और जनसंपर्क करके उखाड़े थे। सीधे शब्दों में कहें तो मायने यही रखता है कि चुनाव में नेताजी जनता के बीच कितना रहे।

खुद PM मोदी वाराणसी में हाथ जोड़कर वोट मांगते नजर आए। उनकी चुनावी यात्रा सहारनपुर से 10 फरवरी को शुरू हो जाती है। नॉन स्टॉप वो 5 मार्च तक लोगों के बीच रहते हैं। योगी को दोबारा CM बनाने के लिए लोगों से अपील करते हैं। इस दौरान वो माफिया पर प्रहार, मजबूत लॉ एंड ऑर्डर से लेकर सपा के शासन में हुई गुंडागर्दी तक को याद दिलाते हैं। UP चुनाव के लिए PM मोदी ने करीब 16,836 किमी का सफर तय किया।

UP में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर पूरा संगठन चुनावी मैदान में नजर आया। CM योगी आदित्यनाथ ने भी 18,200 किमी की चुनावी यात्रा करते हुए 73 जनसभाएं की।

अखिलेश ने 98 जनसभाएं, जबकि मायावती ने सिर्फ 12 रैलियां कीं

जनसभाओं में अखिलेश को देखने के लिए लोग पेड़ों पर भी चढ़ जाते थे।

दूसरी तरफ, विपक्ष में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार किया। 20 दिनों में उन्होंने ताबड़तोड़ 98 जनसभाएं कीं। भीड़ भी खूब जुटाई, पश्चिम UP, अवध से लेकर पूर्वांचल तक वो भाजपा को कांटे की टक्कर देते नजर आए। इस दौड़ में प्रियंका गांधी भी पीछे नहीं हैं। कांग्रेस के लिए जनाधार को खोजते हुए उन्होंने 209 सीटों पर 50 जनसभाएं कीं।

अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखती मायावती लोगों के बीच सबसे कम नजर आईं। 20 दिन में उन्होंने सिर्फ 12 जनसभाएं कीं, जिसके प्रभाव में 84 विधानसभा सीटें आती हैं।

आइए आपको PM मोदी प्रभाव से जीती गईं सीटों के बारे में बताते हैं…
इन सीटों में नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारन, गंगोह, कासगंज, अमनपुर, छिबरामऊ, कन्नौज, तिरवा, रसूलाबाद, अकबरपुर-रनिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, सीतापुर, महोली, हरगांव, बिसवां, सेवता, सिधौली, मिश्रिख, जहानाबाद, बिंदकी, खागा, हरदोई, सवायजपुर, शाहाबाद, गोपामऊ, सांडी, बिलग्राम, बालामऊ, संडीला, उन्नाव, बागरमऊ, भगवंतनगर, पुरवा, गोंडा, मेहनौन, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मानकपुर, बहराइच, बलहा, नानपारा, महसी, पयागपुर हैx।

इसके अलावा, बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर, कुर्सी, रामनगर, दरियागंज, जगदीशपुर, इलाहाबाद पश्चिम, करछना, फाफामऊ, बारा, कोरांव, इलाहाबाद उत्तरी, इलाहाबाद दक्षिणी, फूलपुर, प्रतापगढ़, विश्वनाथ गंज, वाराणसी उत्तरी, शिवपुर, रोहनिया, कैंट, पिंडरा, अजगरा, सेवापुरी, दक्षिणी, देवरिया, पत्थरदेवा, रामपुर खरखाना, भटपर रानी, सलेमपुर, बरहाज, हर्रैया, नौतनवां, सिसवा, महाराजगंज, पनियारा, कुशीनगर, फाजिलनगर, तमकुहीराज, पडरौना (सदर), रामकोला (सुरक्षित), जौनपुर की 4 सीट, चंदौली की तीन सीट, छानबे, मिर्जापुर समेत 134 सीटों को भगवा किया।

मोदी की जनसभाओं के बावजूद ये सीटें सपा और अन्य दलों ने जीतीं
बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर ग्रामीण, पटियाली, लहरपुर, मेहमूदाबाद, फतेहपुर, हुसैनगंज, गऊरा, मटेरा, केसरगंज, गेनसारी, बाराबंकी, जैदपुर, सिराथू, मंझनपुर, चैल, अमेठी, गौरीगंज, मेजा, प्रतापपुर, हंडिया, सोरांव, पत्ती, रानीगंज, बस्ती सदर, कप्तानगंज, रुदौली, महादेवा, जौनपुर की तीन सीटें, केराकत, चंदौली की एक सीट समेत 54 सीटों पर कब्जा जमाया।

इनमें कांग्रेस ने रामपुर खास और फरेंदा विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशियों ने बाबागंज और कुंडा सीट अपने नाम की।

सेट प्लान के तहत मोदी ने सपा के गढ़ में सबसे ज्यादा रैलियां कीं

चरणजनसभासीटों पर असर
पहलाएकआठ सीटें
दूसरातीन25 सीटें
तीसरातीन38 सीटें
चौथादो29 सीटें
पांचवांतीन46 सीटें
छठवांदो12 सीटें
सातवांपांच34 सीटें

CM योगी ने 368 विधानसभा सीटों तक अपनी बात पहुंचाई
पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने के लिए CM योगी आदित्यनाथ ने UP में करीब 18,200 किमी की यात्रा की। उन्होंने 20 दिन में 73 जनसभाएं कीं। 8 फरवरी को उन्होंने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से जनसभाओं का आगाज किया। फिर पश्चिम से अवध, मध्य क्षेत्र होते हुए बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लोगों तक पहुंचे। करीब 368 विधानसभा सीटों तक वो अपनी बात पहुंचाने में कामयाब हुए।आइए चरणवार आपको जनसभाओं के बारे में बताते हैं…

सबसे ज्यादा तीसरे और पांचवें चरण में लोगों तक पहुंचे योगी

चरणजनसभाएंसीटों पर प्रभाव
पहला748
दूसरा925
तीसरा2290
चौथा1164
पांचवां1691
छठवां0215
सातवां0615
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,महापौर, सहित विधायक ने दिव्यांग बच्चों के साथ पौधारोपण कियाIndoreकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,महापौर, सहित विधायक ने दिव्यांग बच्चों के साथ पौधारोपण किया 831 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दे गए नई सीख, कैलाश विजयवर्गीय बोले, ‘आप तो हेडमास्टर हैं’ 834 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreकैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की प्रशंसा 835 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र में आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटे सभी विधायक 840 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાત ભાજપમાં મોટા ફેરફારોની તૈયારી, પાટીલ બન્યા મંત્રી, પ્રદેશ ભાજપ નવા પ્રમુખની શોધમાં 863 दिन पहलेइंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता व नेता जश्न की तैयारी में, 400 पार का नारा देकर मिठाई पर लिखाIndoreइंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता व नेता जश्न की तैयारी में, 400 पार का नारा देकर मिठाई पर लिखा 870 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતઃ લોકસભા ચૂંટણીના પરિણામો બાદ ગુજરાત સરકારના કેબિનેટમાં વિસ્તરણ થશે, એવી શક્યતા વિજય રૂપાણીએ વ્યક્ત કરી હતી. 870 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreबम के पाला बदल की राजनीति से भाजपा के वरिष्ठ नाखुश, बोले – लोगों में नाराजगी है 899 दिन पहले
TimeNewsMadhyaPradeshMadhyaPradeshमंत्री श्री विजयवर्गीय बोले -छिंदवाड़ा को आज भी विकास की तलाश 946 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreभाजपा का पूरा जोर मतदान बढ़ाने पर, कांग्रेस की तैयारी ही शुरू नहीं हुई 954 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreपूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित एक एक दर्जन नेताओ ने ली भाजपा कि सदयस्ता 957 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 966 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreविजयवर्गीय बोले कमलनाथ कैसे धोखा खा गए, समझ नहीं आया हमारी पार्टी में उनकी जरूरत नहीं फ्रस्टेशन में हैं कांग्रेस के नेता 973 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreभारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार और रविवार को दिल्ली में, बैठक के अंतिम दिन कांग्रेस को एमपी में लग सकता है बड़ा झटका 978 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreस्थानीय नगरीय निकाय आहरित कर सकेंगे 300 करोड़ रूपये,नगरीय प्रशासन विभाग को मिली चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि 980 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreपूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को दिया बीजेपी में आने का न्योता 985 दिन पहले
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने किया लाडली बहनों का अभिवादनIndoreजनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने किया लाडली बहनों का अभिवादन 1,073 दिन पहलेभाजपा नेताओ का आरोप लाडली बहना योजना को लेकर काँग्रेस फैला रही भ्रमIndoreभाजपा नेताओ का आरोप लाडली बहना योजना को लेकर काँग्रेस फैला रही भ्रम 1,073 दिन पहलेमहू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला पर लगा मदरसा जलाने का आरोपIndoreमहू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला पर लगा मदरसा जलाने का आरोप 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज इंदौर में रोड शो, देवदर्शन कर करेंगे शुरुआत 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में, आज शाम एयरपोर्ट से राजवाड़ा जाने से बचें, देखें शहर का ट्राफिक प्लान 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreविधानसभा चुनावों में चला धमकियों का दौर , कांग्रेस प्रत्याशी व भाजपा पार्षद ने दी धमकियां 1,075 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreआकाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में किया क्षेत्र 3 के वार्ड 61 में रोड शो 1,075 दिन पहलेइंदौर विधानसभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल द्वारा लगातार जनसम्पर्क जारीIndoreइंदौर विधानसभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल द्वारा लगातार जनसम्पर्क जारी 1,076 दिन पहले
↑