9वीं से 12वीं तक के बच्चों को करना होगी इंटर्नशिप, नामी कंपनियों और बिजनेसमेन से जुड़ने का सुनहरा मौका
युवाओं को जॉब रेडी बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी का बड़ा अभियान, हायर सेकेंडरी स्कूल प्राधानाध्यापकों की उपस्थिति में 'सांसद इंटर्नशिप प्रोग्राम हुआ लॉन्च सांसद समर इंटर्नशिप अभियान के तहत 9 वीं से 12 कक्षा तक के छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें इंटर्नशिप दिलाने में मदद दी जाएगी।
युवाओं को जॉब रेडी बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी का बड़ा अभियान, हायर सेकेंडरी स्कूल प्राधानाध्यापकों की उपस्थिति में ‘सांसद इंटर्नशिप प्रोग्राम हुआ लॉन्च
सांसद समर इंटर्नशिप अभियान के तहत 9 वीं से 12 कक्षा तक के छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें इंटर्नशिप दिलाने में मदद दी जाएगी।
यह देश में अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है जिसके माध्यम से स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही छात्र-छात्राओं को आगामी करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। 2020 में आई नई शिक्षा नीति में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि युवाओं को स्कूली शिक्षा के दौरान ही विजनरी बनाया जा सके, जिससे उन्हें अपने रोजगार संबंधी निर्णय लेने में कोई परेशानी न आए।
सांसद शंकर लालवानी की अगुवाई में इंदौर ये नई पहल करने जा रहा है। युवाओं को करियर ओरियेंटेड बनाने और विभिन्न इंडस्ट्रीज में मैनपॉवर की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है जिसमें इंदौर के नौवीं से बारहवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी और बाद में इंटर्नशिप प्राप्त करने में मदद की जाएगी।
अभियान की शुरुआत करते हुए सांसद श्री लालवानी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके विजन के कारण ही देश में नई शिक्षा नीति और युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे इंदौर में स्टार्ट अप्स और रोजगार का ऐसा इको सिस्टम तैयार करना चाहते हैं कि यहाँ काम कर रही कंपनियों को भी स्किल्ड एम्प्लॉईज मिल सकें और युवाओं को भी अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद जॉब के लिए भटकना न पड़े।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि इंडस्ट्रीज में होने वाली मैनपावर और युवाओं को ग्रेजुएशन के बाद रोजगार प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं को नजदीक से देखा है। इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं और इंडस्ट्रीज दोनों को लाभ मिलेगा।
ज़िलाधीश मनीष सिंह ने कहा कि इस समर वेकेशन में सरकारी और निजी स्कूलों को आदेश जारी करेंगे कि बच्चों को इंटर्नशिप ज़रूर करवाएं।
श्री यूके झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की शिक्षा नीति में बदलाव की बहुत जरूरत थी और अब सांसद श्री लालवानी द्वारा शुरु किया जा रहा यह अभियान स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री किस तरह से बदल रही है और उसके अनुरूप क्या परिवर्तन किए जाने चाहिए।
समाजसेवी अनिल भंडारी ने सांसद सेवा संकल्प के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सांसद शंकर लालवानी लगातार समाज के व्यापक हित में काम कर रहे हैं।
इंडस्ट्रीज की ओर से मयूर सेठी कार्यक्रम में उपस्थित हुए और कहा कि कॉरपोरेट के लिए इस तरह के अभियान बहुत ही कारगर साबित होंगे जो हर तरह के बिजनेस के लिए ऐसा इको सिस्टम बनाने में मदद करेंगे जहाँ स्किल्ड इम्प्लॉइजी भी होंगे और रोजगार के भरपूर अवसर भी।
कार्यक्रम के दौरान स्टार्ट अप युवा के को- फाउंडर रोहित जैन, चेतन जाचपूरे और प्रोग्राम के मैनेजर अमेय प्रताप सिंह उपस्थित थे। यह स्टार्ट अप 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के युवाओं को इंटर्नशिप दिलाने में मदद करता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले





