फर्स्ट स्टेप नाम से कंसलटेंसी ऑफिस खोलकर नौकरी दिलाने के नाम से कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाली शातिर महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया और लाखों रुपए ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ टावर स्थित फर्स्ट स्टेप नाम से एक महिला द्वारा कंसल्टेंसी ऑफिस खोला गया था जहां बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को अपना महिला शिकार बना चुकी है फरियादी योगेश की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था जिसके बाद पुलिस ने महिला आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है शातिर महिला के कई अलग-अलग नाम है जिसमें सुधा सिमरन स्नेहा और सिमी अब तक पुलिस के पास तीन शिकायतकर्ता सामने आ चुके हैं वहीं और भी कई शिकायत करता हूं की जानकारी मिली है । महिला नौकरी दिलाने के नाम पर किसी से 15 से 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति धोखाधड़ी पूर्वक लोगों से ले लेती थी।
