
शहर में एरोड्रम और गांधी नगर थाना के पास चाकू दिखाकर लूटा गया ट्रक चंदन नगर पुलिस को चंदू नगर रोड पर लावारिस हालत में मंगलवार को मिल गया है। गौरतलब है कि सोमवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने 90 लाख रुपये कीमती टायरों से भरा कंटेनकर लूट लिया था। बदमाशों ने चालक पर चाकूओं से हमलाकर भगा दिया था। एरोड्रम थाना पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया था।
चंदन नगर थाना पुलिस ने यह ट्रक एरोड्रम थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस बात का पता लगाएगी कि बाइक सवार कितने थे और कहां से आए थे और किस ओर गए हैं। साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
जबलपुर में विशेषज्ञों ने कहा- आभूषण व सेवा अच्छी है तो व्यापार की साख खुद बढ़ेगी
यह भी पढ़ें
एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी शिवशंकर पुत्र बलवीर राणा निवासी शेरगढ़ मथुरा सोमवार रात पीथमपुर के टायरों से भरा कंटेनर (एनएल 01क्यू 9327) लेकर रवाना हुआ था। साथ में उसका क्लिनर सूरज भी था। सूरज ने उससे कहा कि रात में वह इंदौर के समीप स्थित गांव में उतर जाएगा और रास्ते में ढाबे पर मिलेगा। शिवशंकर कंटेनर लेकर हिंकारगिरी के पास पहुंचा तो रात करीब दो बजे बाइक पर तीन बदमाश आए और कंटेनर रुकवा लिया। एक-एक कर तीनों बदमाश चालक की केबिन में आ गए और शेरसिंह पर चाकू से हमलाकर दिया। शेरसिंह ने घबरा कर कंटेनर छोड़ दिया और घायल अवस्था में ही भाग गया। आरोपित कंटेनर लेकर फरार हो गए। उसने पुलिस को बताया कि कंटेनर में 75 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कागज भी थे जो बदमाश लेकर भाग गए।
