
इंदौर। फर्जी एडवाइजरी फर्म संचालक से विजय नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी में गिरफ्तार इस आरोपित ने बस के ड्राइवर और क्लीनर के नाम से कार्यालय का अनुबंध करवाया था। वह कॉल सेंटर की आड़ में एडवाइजरी फर्म चला रहा था। जोन-2 के पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय के अनुसार आरोपित इंदरसिंह रजक ने प्ले स्टोर पर डिजिस मार्ट के नाम से एप बनाया था। इसके माध्यम से वह निवेशकों को फर्जी सूचकांक बता कर शेयर बाजार में लाखों रुपये का मुनाफा होना बता देता था। पुलिस को शक है कि आरोपित एप के माध्यम से फर्जी डीमेट खाते खोलना दर्शा देता था। पुलिस सेबी से खातों की जांच करवा रही है। उपायुक्त के अनुसार पुलिस ने इंदर से आफिस के अनुबंध भी जब्त किए हैं। वह ड्राइवर और क्लीनर के नाम से अनुबंध करवा कर कॉल सेंटर संचालित कर रहा था।
