शहर में लगातार चोरियों की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां स्टील गोदान में घुसे चोरों ने नकाबजनी की वारदात को अंजाम दिया है पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई इलेक्ट्रॉनिक सामान और हजारों रुपए नगदी लेकर चोर फरार हो गए।
दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला में स्थित स्टील गोदाम में नकाबपोश दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जहां गोदाम का शटर तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान में रहते इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए चोरों की यह पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है
