महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक के घर ईडी की दबिश, साथ लेकर दफ्तर पहुंची टीम, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की आशंका
मुंबई। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सुबह नवाब मलिक के घर पर दबिश दी और पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर दफ्तर पहुंची है।
मुंबई। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सुबह नवाब मलिक के घर पर दबिश दी और पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर दफ्तर पहुंची है। ईडी की टीम सुबह 7 बजे नवाब मलिक के घर पहुंची थी और 8 बजे से मलिक से पूछताछ की जा रही है।
ईडी ने नवाब मलिक को अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। नवंबर 2021 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाए थे कि मलिक ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जमीनें खरीदी हैं। उन्होंने दावा किया था कि प्रॉपर्टी मुंबई धमाके में शामिल रहे आरोपियों की है।
ईडी दफ्तर में मलिक के साथ उनका बेटा भी मौजूद
सूत्रों के मुताबिक, हवाला मामले में ईडी द्वारा जुटाए गए सबूतों में मलिक का नाम सबसे पहले आया था। मलिक के कार्यालय के मुताबिक, सुबह ईडी नवाब मलिक के आवास पर आई थी। वे उनके साथ उनके वाहन से ईडी कार्यालय गए। मलिक के बेटे एडवोकेट आमिर मलिक उनके साथ हैं।
ये है पूरा मामला?
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि नवाब मलिक ने मुंबई में दाऊद के करीबियों से जमीन खरीदी थी। इसमें मुंबई बम धमाकों में उम्रकैद की सजा काट रहे शहा वली खान और हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल के साथ नवाब मलिक के व्यवसायिक संबंध हैं। सलीम पटेल के पावर ऑफ अटॉर्नी वाली कुर्ला में तीन एकड़ जमीन सॉलिडस नाम की कंपनी को बेची गई थी, जो नवाब मलिक की कंपनी है। यह कंपनी शहा वली खान के जरिए खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि जब जमीन का सौदा 2003 में हुआ, तब भी नवाब मलिक मंत्री थे। 2019 में उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस ने कहा था कि नवाब मलिक और उनके रिश्तेदारों की कुल पांच ऐसी प्रॉपर्टी पकड़ी हैं, जिसमें चार का संबंध अंडरवर्ल्ड से है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 24 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 62 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 412 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 484 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 644 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 788 दिन पहले