ऑनलाइन जुए की लत ने ले ली युवक की जान गेम के लिए लिया था कर्ज बैंक ने दबाव बनाया तो लगाई फांसी
ऑनलाइन तीन पत्ती गेम के चक्कर में स्टूडेंट ने मौत से सौदा कर लिया। उसने बहन को मैसेज कर इसकी जानकारी दी। बहन ने उसके साथी रूम पार्टनर को काॅल कर जानकारी दी।
ऑनलाइन तीन पत्ती गेम के चक्कर में स्टूडेंट ने मौत से सौदा कर लिया। उसने बहन को मैसेज कर इसकी जानकारी दी। बहन ने उसके साथी रूम पार्टनर को काॅल कर जानकारी दी। दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे भी लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस ने बताया मूलतः खरगोन जिले के रहने वाला छात्र जितेंद्र वास्कले भंवरकुआं में किराए से रहता था। उसके साथ कुछ दोस्त भी रहते थे। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। मौत को गले लगाने से पहले उसने बहन दिव्या को वाॅट्सअप पर मैसेज भेजा था। उसके अनुसार जितेंद्र को ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी। ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उसने कर्ज लिया था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
परिवार की माली हालत खराब होने के चलते शुरू किया गेम खेलना
जितेंद्र की बहन दिव्या नर्सिंग का कोर्स कर रही है। पिता खरगोन में ही रहकर मजदूरी करते हैं। जितेंद्र कुछ साल पहले पढ़ाई के लिए इंदौर आ गया था। माता-पिता की माली हालत काफी खराब है। इसके चलते जितेंद्र ने तीन पत्ती खेलना शुरू किया। रूपए जीतने के लालत में वह कर्ज के दलदल में धंसता चला गया।
ऑनलाइन लोन लिया था, इसलिए था परेशान
जितेंद्र को तीन पत्ती खेलने की लत लग गई थी। इसी के चलते उसने ऑनलाइन लोन ऐप के माध्यम से कर्ज ले लिया था। वह कर्ज लिया पूरा पैसा तीन पत्ती गेम में हार गया और जब उस पर अधिक कर्जा हो गया तो उसने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है जिसके आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।
लोन कंपनी ने दी थी धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक जितेंद्र ने जिस कंपनी से लोन लिया था वह उसे किश्त भरते के लिए गाली-गलौच कर परेशान कर रहे थे। इसके अलावा उसके काॅन्टेक्ट के लोगों को भी धमका रहे थे। जिसके चलते ही वह कई दिनों से परेशान था। बताया जा रहा है जितेंद्र रात में सिक्योरिटी गार्ड का काम भी करता था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले