एंकर-इंदौर के कनाडिया इलाके में 100 करोड रुपए की बेशकीमती जमीन मामले में भूमाफिया अशोक जैन और उसके बेटे अंकित जैन सहित अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार चौकीदार को डरा धमका कर जमीन खाली कराने के लिए महिला से बदतमीजी और मारपीट मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं भू माफिया पर पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज है जिसकी शिकायत लेकर एक पीड़िता डीसीपी के पास पहुंची थी पीड़ित की शिकायत पर गंभीरता बरत कर कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं हालांकि दोनों ही पार्टियों का जमीन को लेकर न्यायालय ने मामला विचाराधीन है
पिछले दिनों कनाडिया थाना पुलिस ने श्री नगर एक्सटेंशन में रहने वाले राजू अग्निहोत्री की शिकायत पर भूमाफिया अशोक जैन के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था एसआईटी टीम ने पाली से गिरफ्तार किया था आरोपी को न्यायालय में भेज जेल भेज दिया था आरोपी भूमाफिया द्वारा माननीय न्यायालय से जमानत पर बाहर आने के बाद एक बार फिर उसकी निगाह इस बेशकीमती जमीन पर है हालांकि पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी असामाजिक तत्व को भेजकर जमीन पर कब्जा करने के लिए वहां मौजूद चौकीदार महिला को डरा धमका कर चौकीदार के बने कमरे को तोड़ दिया गया जिसकी शिकायत कार्य थाने पर भी की गई थी वही भूमाफिया अशोक जैन अंकित जैन और उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है दूसरी ओर फरियादी महिला को आए दिन जगह खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है हालांकि दोनों ही पार्टियों के बीच चले आ रहे विवाद विचाराधीन होने के बावजूद भूमाफिया गुंडागर्दी पर उतर आया है जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता डीसीपी संपत उपाध्याय के पास पहुंची थी फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने उचित कार्रवाई करने की बात की है।
डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि दोनों ही पार्टियों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चला रहा है शिकायत पर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी कार्यालय भेजा था फिलहाल आरोपी अभी न्यायालय से जमानत पर बाहर है मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन वहां दोनों पक्षों के चौकीदार मौजूद है दोनों में आपसी विवाद चला आ रहा है ऐसे में लॉयन ऑर्डर या फिर कानून जो भी तोड़ेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी पीड़ित महिला की शिकायत पूर्व में दर्ज कर ली गई है।
