देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

महावीर बाग में हजारों समाज बंधुओं की मौजूदगी में गच्छाधिपति जिनमणिप्रभ सूरीश्वर म.सा. ने दिया नया नाम

इंदौर 21 फरवरी। शहर के श्वेताम्बर जैन समाज के नाम आज एक और कीर्तिमान जुड़ गया।

Abhishek Raghuvanshi22 फरवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर 21 फरवरी। शहर के श्वेताम्बर जैन समाज के नाम आज एक और कीर्तिमान जुड़ गया। एरोड्रम रोड स्थित महावीर बाग पर आज सुबह शहर की उच्च शिक्षित 27 वर्षीया कृति कोठारी अपने संसारी जीवन को त्याग कर तप, त्याग और वैराग्य के मार्ग पर चलते हुए साध्वी बन गई। गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणिप्रभ सूरीश्वर म.सा. की पावन निश्रा में 100 से अधिक साधु-साध्वी भगवंतों की मौजूदगी में करीब साढ़े 3 घंटे चली इस शास्त्रोक्त प्रक्रिया के साक्षी हजारों समाज बंधु बने। इस दौरान महावीरबाग में बार-बार जयघोष एवं हर्ष-हर्ष के उद्घघोष गूंजते रहे। गच्छाधिपति की अनुमति से अब कृति कोठारी को साध्वी कृतार्थ प्रभाश्री के नए नाम से जाना जाएगा।

आयोजन समिति के दिलसुखराज कटारिया, दिनेश डोसी एवं नवीन ललवानी जैन ने बताया कि सुबह सबसे पहले सुश्री कृति कोठारी संसारी वेशभूषा में सज-धजकर सुर्ख जरी वाली लाल साड़ी पहनकर रेम्प पर चलते हुए मंच पर आई और आचार्यश्री सहित सभी साधु-साध्वी भगवंतों को प्रणाम किया। सुबह ठीक 8.36 बजे सबसे पहले कृति को उनके परिजन मंच पर लेकर आए। दीक्षार्थी के मंच पर आने पर आचार्यश्री ने उन्हें पिच्छी और आसन देकर, मंत्र पढ़कर, सिर पर वासक्षेप की वर्षा कर सुरक्षा कवच प्रदान किया। पिच्छी लेकर कृति ने नृत्य करते हुए समवशरण की परिक्रमा की। चैत्य वंदन, नंदी सूत्र के वाचन एवं सकल श्रीसंघ की अनुमति के बाद रिश्तेदारों ने अंतिम विजय तिलक लगाकर उन्हें अपना वेश बदलने के लिए अलग कक्ष में जाने की सहमति प्रदान की। महावीर बाग के सभागृह में रेम्प के दोनों ओर जमा अपार जन समूह उनके इस प्रस्थान का साक्षी बना। मंच पर गच्छाधिपति के सानिध्य में दीक्षार्थी के धर्म माता-पिता बनने की बोली 2.51 लाख में शहर के मनोज-अनीता ओस्तवाल परिवार ने लगाई, वहीं नामकरण के लिए चेन्नई के पुखराज कैलाश सुराणा परिवार ने 1.75 लाख में बोली लगाकर दीक्षार्थी के नाम की घोषणा का पहला श्रेय प्राप्त किया। समारोह में बेंगलुरु, चेन्नई, रायपुर, दुर्ग एवं राजस्थान तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के समाज बंधु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। गीत और भक्ति संगीत के बीच दीक्षार्थी के पुनः मंच पर आने तक आगामी चार्तुमास एवं विभिन्न जिनालयों, मंदिरों एवं भवनों के मुहूर्त भी गच्छाधिपति ने हर्ष ध्वनि के बीच घोषित किए। पंचकुइयां राम मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मणानंद भी समारोह में मौजूद रहे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

साध्वी वेश की झलक पाने के लिए उमड़े समाज बंधु – लगभग डेढ़ घंटे बाद जब वे 10.10 बजे वापस उसी मार्ग से मंच पर आईं तो उनका परिवेश साध्वी का था और साध्वी जीवन में प्रयुक्त होने वाली सभी चीजें उनके कांधे व हाथों में सुशोभित थी। जैसे ही उन्होंने साध्वी वेश में रेम्प पर प्रवेश किया, उनके दर्शन की एक झलक पाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंच पर पहुंचने के बाद चार साध्वीवृंद के सहयोग से उनके बचे हुए केश लोचन कर मां पुष्पादेवी को सौंप दिए गए। साध्वी परिवेश के बाद उन्होंने सत्तरभेदी पूजा भी संपन्न की। रजोहरण, वेश परिवर्तन, केश लोच, पचकाण की विधियां संपन्न होते ही गच्छाधिपति ने उन्हें नया नाम कृतार्थप्रभाश्री प्रदान किया। अब कृति का नया नाम साध्वी कृतार्थप्रभाश्री म सा होगा और वे प.पू. सूर्यप्रभाश्री म सा की इक्सीसवी शिष्या के रूप में जानी जाएंगी। इस अवसर पर शहर के प्रमुख जैन श्रीसंघों की ओर से ललित सी. जैन, प्रकाश भटेवरा, सुजानमल चोपड़ा, दीपक जैन टीनू ने भी दीक्षा स्थल पहुंचकर कृति के इस दीक्षा महोत्सव के साक्षी बनने का पुण्यलाभ उठाया। इसी तरह जानकी नगर श्रीसंघ के राजेश मेहता, शांतिलाल मोदी, अनोप कोचर, विनोद पगारिया, अजीत कोठारी सहित अनेक समाज बंधूओं ने पूरे समय व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग प्रदान किया।

पहला विहार महावीर बाग के मंदिर का – दीक्षा लेने बाद गच्छाधिपति की आज्ञा से साध्वी कृतार्थ प्रभाश्री ने महावीर बाग स्थित चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर के लिए पहला विहार किया और साध्वी वृंद के साथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद वे अन्य साध्वीवृंद के साथ महावीर बाग के अपने कक्ष में चली गई।

मां दीक्षा ले तो मैं उन्हें भी सुरक्षा प्रदान करूंगी- बीती शाम महावीर बाग परिसर में आयोजित एक भावपूर्ण समारोह में शहर के विभिन्न सामाजिक जैन संगठनों एवं कृति के परिजनों ने उन्हें आत्मीय बिदाई देकर सन्यास के मार्ग पर चलने के निर्णय के लिए उनका अभिनंदन किया। समाज के प्रमुख बंधु भी इस अवसर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में कृति की माताश्री पुष्पादेवी कोठारी, छोटी बहन श्रुति, जीजा मनीष बोथरा एवं मौसेरे भाई पीयूष जैन सहित अनेक नजदीकी रिश्तेदार भी मौजूद थे, कृति ने इस अवसर पर अपने आधे घंटे के उद्भबोधन में मां एवं अन्य परिजनों के साथ ही जानकी नगर जैनश्रीसंघ एवं अन्य स्नेहीजनों से मिले आत्मीय सहयोग एवं संबल के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अपनी मां पुष्पादेवी की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि मैं तो दीक्षा ले रही हूं, कल मेरा दीक्षा महोत्सव होगा, लेकिन यदि माता पुष्पादेवी भी दीक्षा ले तो उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगी। उपस्थित समाज बंधूओं ने करतल ध्वनि से दीक्षार्थी के इस प्रस्ताव का स्वागत किया। इस अवसर पर खतरगच्छ जैन श्रीसंघ इंदौर एवं वर्धमान जैन युवा मंच जानकी नगर सहित अनेक संगठनों ने कृति कोठारी का अभिनंदन किया। मंच का संचालन गौतम बारिया एवं हेमेन्द्र वेदमुथा ने किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑