मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागरले की एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुंबई, पुलिस ने मंगलवार को “एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागरले ने की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमिश्नर ने मुंबई पुलिस के बीते एक साल में किए गए कामकाज का ब्योरा दिया.

मुंबई, पुलिस ने मंगलवार को “एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागरले ने की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमिश्नर ने मुंबई पुलिस के बीते एक साल में किए गए कामकाज का ब्योरा दिया. चलिए कुछ प्रमुख बातों पर नजर डाल लेते हैं.
1. मुंबई पुलिस के पास अधिकारी और सिपाही मिलाकर कुल संख्या 46212 है, जबकि 8747 पोस्ट अभी खाली हैं. मुंबई पुलिस ने विविध क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 139 मेडल प्राप्त किए. वहीं कोरोना की तीनों लहर में 126 पुलिसकर्मियों की जान गई.
2. मुंबई में साल 2021 में अपराध के कुल 64656 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 53193 मामले सुलझा लिए गए. पुलिस ने बीते साल 82 फ़ीसदी मामले सुलझा लिए जो 2020 की अपेक्षा 26 फ़ीसदी ज्यादा है. मुंबई पुलिस का कहना है कि कोरोना के दौरान धारा 188 के तहत मामले ज्यादा बढ़े हैं
3. साल 2021 में प्रतिदिन के हिसाब से 177 मामले दर्ज हुए. मर्डर और सीरियस क्राइम पिछले साल की तुलना में 3 फीसदी ज्यादा हुए. प्रॉपर्टी विवाद के मामले भी 10413 सामने आए, जो पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा हैं. अन्य छोटे मोटे मामलों में भी 29 फीसदी वृद्धि हुई है.
4. महिलाओं से संबंधित 5496 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 4335 मामले सुलझा लिए गए. साल 2020 की तुलना में 21 फीसदी क्राइम बढ़ा है. रेप के मामलों में 15 फीसदी इज़ाफ़ा हुआ है, जबकि 59 फीसदी अपराध नाबालिग लड़कियों के साथ हुए.
5. मुंबई पुलिस ने बीते साल में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिछड़े हुए 29 बच्चे और 116 बच्चियों को उनके परिजनों से मिलवाया है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 24 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 62 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 412 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 485 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 644 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 788 दिन पहले