कनाड़िया क्षेत्र में जुआ खेल रहे बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़ा है । सभी आरोपी ताशपत्ती से हारजीत का जुआ खेल रहे थे । पुलिस को इनके पास से नकदी सहित ताशपत्ती ओर मोबाईल फोन मिले है ।
इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने क्षेत्र में एक मकान के पीछे जुआ खेलते 13 आरोपियो को पकड़ा है । आरोपी विभिन्न इलाकों से आकर यहां इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे । जिन्हें सोमवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा । जिनके पास से पुलिस को 76 हजार रूपए नकद मिले है ।
जुआ खेलते पकड़ाए सभी आरोपियों पर पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । साथ ही पुलिस द्वारा सभी का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है।
