- माननीय न्यायालय से 13 मामलो में बदमाश के विरुध्द जारी किये गये थे 13 फरारी वारंट ।
इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो जैसे लूट ,डकैती ,नकबजनी ,चोरी में फरार बदमाशों की पतारसी कर धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर इंचार्ज श्री दिशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी. कानवा को निर्देशित किया गया था ।

उक्त निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना तेजाजीनगर के कुल 13 नकबजनी व चोरी के अपराधों में फरार चल रहे आरोपी मगरसिंह पिता हीरु भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा जिला धार को टांडा क्षेत्र के घने जगंलों से पकडकर दिनांक 14.02..2022 को गिरफ्तार किया गया । आरोपी द्वारा थाना तेजाजीनगर क्षेत्र की ब्रजनयनी कालोनी , रामजी वाटिका . सैटेलाईट कालोनी , श्रीकृष्ण एवेन्यु लिम्बोदी आदि कालोनियों में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकबजनी की घटना घटित की थी , जो अपने साथीगण की गिरफ्तारी के बाद लगातार फरार चल रहा था , जिसकी गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 10,000 रुपये (दस हजार रुपये ) के ईनाम की घोषणा की गई थी ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा एवं उनकी टीम प्रआर प्रदीप पटेल ,आर.सौरभ शर्मा , आऱ.नारायण व आर.गोविंदा एवं टाण्डा थाना प्रभारी उपनिरी. विजय वास्कले , आर. अंकित रघुवंशी , मनीष पाल , भानु प्रताप सिंह राजपूत , संदीप , सैनिक बहादुर की सराहनीय भूमिका रही ।
