इंदौर छतरीपुरा पुलिस ने देर शाम एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र में सभी सफाई कर्मियों को बुलाया गया और उनसे संवाद किया गया इस मीटिंग का मुख्य उद्देश पुलिस की मदद करना था।
दरअसल पुलिस उपायुक्त द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में सभी सफाई कर्मियों से संवाद कर उनकी परेशानी भी जाने वही उनकी मदद भी ले उसी के उद्देश्य को देखते हुए छतरीपुरा थाने पर सफाई कर्मियों की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें समस्त सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि उन्हें क्षेत्र में ऐसी कुछ अवांछित गतिविधियां दिखती हैं तो तुरंत पुलिस को संपर्क करें वहीं सफाई के दौरान भी कुछ ऐसी आपत्तिजनक चीजें जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है उसको लेकर भी निर्देशित किया गया है कि तुरंत पुलिस के संज्ञान में ही लाएं ताकि क्षेत्र का माहौल ना बिगड़ सके इस दौरान नगर निगम के समस्त सफाई कर्मी थाने पर मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस को आश्वासन भी दिया है कि हम सब पुलिस की मदद अवश्य करेंगे।
