
इंदौर,। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में चोरी हुई है। टोपी लगाकर स्कूटर से आया बदमाश महिला के हार, पैंडल सहित अन्य सामान चुरा कर ले गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक ओमेक्स सिटी (शुभांगन) निवासी मनीषा पति अशोक यादव की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। मनीषा के मुताबिक वह घर में सो रही थी। उसी समय चोर ने खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे की चटकनी खोल ली और अंदर घुस गया। मनीषा के घर में अलमारी नहीं है। उसने ज्वेलरी बैग में रखी थी। चोर ने पूरे घर की तलाशी ली और बैग में रखे दो हार, तीन पैंडल, झूमके, चेकबुक, पासबुक, आधार कार्ड, वोटर आइडी, पेन कार्ड, एक चेक और कार की चाबी चुरा ली। मनीषा के पति डीजे लगाने का काम करते है। गुरुवार को पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो स्कूटर पर आया एक बदमाश दिखाई दिया।
