देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

इंदौर प्रेस क्लब में कैरम और टेबल टेनिस स्पर्धाओं का शुभारंभ

इंदौर प्रेस क्लब से मेरा गहरा नाता रहा है - मनीष सिंह इंदौर। पत्रकार का जीवन बेहद व्यस्तता और तनाव से भरा होता है। ऐसे में खेल के जरिए इस तनाव को कम किया जा सकता है।

Abhishek Raghuvanshi30 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। पत्रकार का जीवन बेहद व्यस्तता और तनाव से भरा होता है। ऐसे में खेल के जरिए इस तनाव को कम किया जा सकता है। खेल पत्रकारों के लिए कैरम और टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन कर इंदौर प्रेस क्लब ने अनुकरणीय पहल की है।

उक्त विचार इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री जीवन साहू की स्मृति में कैरम एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री अतुल लागू की स्मृति में टेबल टेनिस स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। इस दौरान बतौर अतिथि मौजूद कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि मैं इंदौर में इसके पहले एडीएम भी रह चुका हूं और तभी से इंदौर प्रेस क्लब से मेरा गहरा नाता रहा है। उस दौर में श्री जीवन साहू से भी परिचय रहा और श्री अतुल लागू के बारे में भी काफी सुना था। पत्रकारों की इस स्पर्धा के लिए मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि श्री जीवन साहू जी जितने अच्छे पत्रकार थे, उतने ही बेहतर कैरम के खिलाड़ी भी थे। उस दौर में प्रेस क्लब में कैरम खेलने वालों का अच्छा समूह हुआ करता था। इसी तरह श्री लागू जी टेबल टेनिस के बहुत अच्छे खिलाड़ी और रैफरी थे। न सिर्फ स्थानीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भी वे अपनी सेवाएं दे चुके थे। इन दोनों वरिष्ठजनों का हमारे बीच न होना शहर की पत्रकारिता और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ऐसे में हमने इस आयोजन के जरिए इनकी यादों को चिरस्थायी बनाने का प्रयास किया है। अतिथियों ने टेबल टेनिस और कैरम खेलकर स्पर्धा का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्व. श्री जीवन साहू की पत्नी श्रीमती आशा साहू और स्व. श्री अतुल लागू की पत्नी श्रीमती ज्योति लागू भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। संयोग से रविवार को श्रीमती ज्योति लागू का जन्मदिन भी था और दोनों मुख्य अतिथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब महासचिव श्री हेमन्त शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दीपक कर्दम, सचिव श्री अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री संजय त्रिपाठी, स्पर्धा संयोजक श्री विभूति शर्मा, श्री अनिल त्यागी, श्री चन्द्रशेखर शर्मा, श्री किरण वाईकर, प्रेस क्लब महिला प्रतिनिधि सुश्री प्रियंका पाण्डे ने किया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) का उपाध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री विकास पाण्डे और वेटरंस राष्ट्रीय टेबल टेनिस विजेता बनने पर वरिष्ठ पत्रकार श्री विभूति शर्मा का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश ओलंपिक संगठन के उपाध्यक्ष श्री ओम सोनी, म.प्र. टेबल टेनिस संगठन के महासचिव श्री जयेश आचार्य, म.प्र. कैरम संगठन के प्रमुख श्री खुर्शीद खान, भारतीय जूनियर टेनिस टीम के कोच श्री साजिद लोदी, श्री यूसुफ शेख, श्री नईम खान, श्री नवीन नातू, श्री गिरधर नागर, श्री विजय रांगणेकर, श्री राजेश ज्वेल, श्री सुभाष सातालकर, श्री मुकेश तिवारी, श्री अर्पण जैन, श्री महेश मिश्रा, श्री मार्टिन पिंटो, श्री उमेश शर्मा, श्री राजेंद्र कोपरगांवकर, श्री प्रमोद दाभाड़े, श्री अभिषेक साहू, श्री सुनील वर्मा, श्री अजय शारडा सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे।

अतिथियों को स्मृति चिह्न श्री विपिन नीमा, श्री राहुल वावीकर, श्री प्रवीण बरनाले, श्री अभय तिवारी ने भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन श्री कपीश दुबे ने किया। अंत में आभार श्री प्रदीप जोशी ने माना।

पहले दिन खेले गए मुकाबले कैरम के पहले दौर के मुकाबलों में सिराज अहमद और जीतू शिवरे ने आसान जीत दर्ज की। सिराज अहमद ने धर्मेश यशलाह को 25-0 से, जीतू शिवरे ने संजय त्रिपाठी को 15-0 से तथा गजेंद्र नागर ने सतीश यादव को 14-0 से पराजित किया। आदित्य उपाध्याय, पंकज परमार और अनिल पुरोहित को वॉकओवर मिला। इसी प्रकार टेबल टेनिस में दिलीप लोकरे, मयंक यादव, विपिन नीमा, धर्मेश यशलहा, विजय महाजन, विजय रांगणेकर, संजय त्रिपाठी और अभिषेक मिश्रा ने दूसरे दौर मे प्रवेश किया। पहले दौर में दिलीप लोकरे ने गजेन्द्र नागर को 11-2, 11-4 से, मयंक यादव ने सतीश यादव को 11-4, 11-8 से, धर्मेश यशलहा ने शैलेश पाठक को 11-4, 11-8 से और विपिन नीमा ने राहुल शेलगांवकर को 11-9, 11-7 से हराया। दूसरे दौर के मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑