तेजाजीनगर पुलिस ने नशे के कारोबारियों को 23 किलो गांजे के साथ गिरफ्त मे लिया
नशा खोरी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् 03 बदमाश अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।
- नशा खोरी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत् 03 बदमाश अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।
- आरोपीगणों से कुल 23 किलो 200 ग्राम कीमती 2,60,000 रुपये (दो लाख साठ हजार रु.) का अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद ।
- गांजे की पुडिया बनाकर सुनसान जगह पर करते थे शहर में सप्लाई ।
इन्दौर शहर में नशाखोरी की लत पर एवं नशा कर अपराध करने की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा ,अफीम ,चरस आदि के कारोबार में लिप्त संदिग्धों बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर इंचार्ज श्री दिशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी कानवा को निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना तेजाजीनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड हेतू अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक16.01.2022 को थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि कैलोद फाटे के सामने , खाली दुकान तेजाजीनगर इंदौर पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आये है तथा गांजा की पुडिया बनाकर इंदौर शहर में बैचने की फिराक में है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध बदमाशों को पकडा गया ,जिन्होने अपना नाम अनिल निगवाल पिता बौदरसिंह निगवाल उम्र 24 साल नि. कैसपुरा उमरबदन कालीबावडी थाना धर्मपुरी जिला धार ,कुंदन पाटीदार पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 27 साल नि. पथराड थाना मण्डलेश्वर जिला खरगोन , रंजीत चौहान पिता शंकर चौहान उम्र 42 साल निवासी ग्राम उखल्दा थाना मनावर जिला धार का होना बताया । उपरोक्त बदमाशों की तलाश लेते उनके कब्जे से कुल 23 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा लोहे की तराजू ,बांट व पैकिंग की प्लास्टिक थैलियां जप्त किया जाकर उनको गिरफ्तार किया गया
आरोपीगणों के विरुध्द थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अपराध क्रमांक 44/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया हैं । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों के आपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा आरोपीगणों से शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा बैचने व खरीदने वाले अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ जारी है । अब तक की पूछताछ में पाया गया कि उपरोक्त सभी आरोपी गांजा का बडे स्तर पर कार्य करते है ,जो जिला खरगोन व धार के जंगलों से खरीद कर लाकर शहर में अपनी शिनाख्त छुपाकर बेचने का लंबे समय से अवैध व्यापार कर रहे है ,जिनसे व्यवसायिक मात्रा का गांजा 23 किलो 200 ग्राम जप्त किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा ,उनि अमृतलाल गवरी , उनि अभिरुची कनौजिया , सउनि दिनेश कुमार , प्रआर विजेन्द्रसिंह चौहान , प्रआर. देवेन्द्र परिहार , आर.नेपाल तिवारी ,आर.के सी.शर्मा ,आर.गोविंदा गाडगे , आर.नारायण यदुवंशी , आऱ.अंकित भदौरिया , आऱ.सौरभ शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले