देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

शादी कर महिला को इंदौर लाया फिर नौकर और दोस्तों के साथ मिलकर किया अप्राकृतिक कृत्य

पत्नी के साथ शादी करने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। महिला के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करता और दोस्तों के सामने नग्न अवस्था में भेजता था। अपने नौकर और दोस्तों साथ मिलकर दुष्कर्म करता था।

Abhishek Raghuvanshi17 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पत्नी के साथ शादी करने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं।महिला के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करता और दोस्तों के सामने नग्न अवस्था में भेजता था।अपने नौकर और दोस्तों साथ मिलकर दुष्कर्म करता था।यदि पत्नी मना करती तो उसके प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से दाग देता और चाकू से जान से मारने की धमकी देता था।महिला ने गैंगरेप और प्रताड़ना की शिकायत शनिवार को थाने में की थी।
शिप्रा थाना पुलिस ने फार्म हाउस पर पत्नी के साथ गैंगरेप करने के मामले में आरोपित बिल्डर पति, नौकर अंकेश बघेल, विपिन भदौरिया और दोस्त विवेक विश्वकर्मा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।महिला ने बताया कि शादी के बाद उसे फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा और प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से दागा।महिला अपने घर वापस गई तो पति ने उसे व परिवार को जान से मारने के लिए आरोपित विपिन और उसके एक साथी को भेजा। महिला को जब इसका पता लगा तो उसने पुलिस को शिकायत कर केस दर्ज कराया।आरोपित का प्रापर्टी का कारोबार है।
शादी में शामिल नहीं था आरोपित का परिवार
पुलिस ने बताया कि महिला बेमतरा में शिक्षिका थी।उसकी पहचान मेट्रोनियल साइट के माध्यम से आरोपित से हुई थी।24 अक्टूबर को आरोपित ने छत्तीसगढ़ के बेमतरा में जाकर महिला के साथ शादी की थी।शादी में वह और उसके दोस्त ही शामिल हुए थे।माता-पिता और रिश्तेदारों के बारे में पूछा तो उनसे बहाने बना दिए। शादी करके वह इंदौर आया और उसने चार दिन रिजेन्टा होटल में रुकवाया। यहां से 29 अक्टूबर को वह मांगलिया स्थित अपने फार्म हाउस पर ले गया। यहां कुछ दिन ठीक से रखने के बाद गाली-गलौज और मारपीट कर अप्राकृतिक कृत्य करने लगा, महिला के मना करने पर वह उसके प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से जला देता।इतना मारता की हाथ पैरों में से खून निकलने लगता।नौकरों अंकेश, विपिन और दोस्त विवेक के सामने निर्वस्त्र भेजता और फिर सभी मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करते।विरोध करने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देता।
दुष्कर्म के बाद गर्भ निरोधक गोलियां खिलाता था
आरोपित पति ने नौकर और दोस्तों के साथ मिलकर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद गर्भ न ठगरे इसलिए वह गर्भ निरोधक गोलियां खिला देता था। पति ने कई बार नग्न और अर्धनग्न अवस्था में फोटो और वीडियो बनाए और कहा कि उसने यदि किसी से शिकायत की तो वह इन्हे वायरल कर देगा।
गर्दन पर चाकू रखकर दोस्तों से करवाता था बात
महिला ने बताया कि वह दोस्तों से जबरदस्ती बात करवाता था। बात नहीं करने पर वह गले पर चाकू रख देता और फिर अश्लील बातें बोलने के लिए कहता।इन बातों को वह रिकार्ड कर लेता था, ताकि उसके खिलाफ शिकायत होने पर वह इसका इस्तेमाल कर सके।आरोपित अपनी कार एमपी 09 सीक्यू0015 में बैठाकर ले जाता और वहां पर भी खुद और दोस्तों के साथ अय्याशी के लिए दुष्कर्म करता।पति ने मोबाइल भी छीन लिया और फिर उसी नंबर से दूसरे लड़कों के साथ अश्लील चैट करने लगा।
जाली स्टाम्प पर कराए हस्ताक्षर
आरोपित ने तीन महीने पहले महिला को अपने घर छत्तीसगढ़ भेज दिया और जाने के पहले जाली स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला जब अपने घर गई तो उसके पीछे नौकर विपिन भदौरिया और एक अन्य साथी को भेज दिया। इसी दौरान किसी अंजान व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसकी और उसके परिवार की जान खतरे में है।पति ने सभी को जान से मारने के लिए दो लोगों को भेजा है और वह लगातार उस पर नजर रख रहा है।महिला को पता चला कि उसके और उसके परिवार की जान को खतरा है तो वह दो दिन पहले इंदौर वापस आई और थाने में शिकायत कर केस दर्ज कराया।घटना की शिकायत के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑