देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 16 बार पढ़ी गई

ब्लैकमेंलिग करने वाला फरार आरोपी, 24 घंटे में क्राईम ब्रांच इंदौर गिरफ्त में

आरोपी प्लम्बर का काम के दौरान ग्राहक का मोबाईल नंबर से Gmail अकाउंट के पासवर्ड जानकर, उनकी निजी फोटो प्राप्त कर करता था ब्लैकमेलिंग। आरोपी द्वारा पूर्व में भी इसी तरह से लोगो को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करना कबूला।

Abhishek Raghuvanshi16 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • आरोपी प्लम्बर का काम के दौरान ग्राहक का मोबाईल नंबर से Gmail अकाउंट के पासवर्ड जानकर, उनकी निजी फोटो प्राप्त कर करता था ब्लैकमेलिंग।
  • आरोपी द्वारा पूर्व में भी इसी तरह से लोगो को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करना कबूला।

श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में ब्लैमेलिंग तथा आनलाईन धोखाधडी ,संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में हो रहे ब्लैमेलिंग तथा आनलाईन धोखाधडी संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया

इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इंदौर कार्यालय में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल से महिला फरियादी ने शिकायत की थी कि, फरियादिया के gmail अकाउंट को किसी व्यक्ति द्वारा हैक करके फरियादिया के निजी फोटो प्राप्त कर, उसको 5 लाख रुपए 24 घंटे में देने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है ।

जिस पर पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल द्वारा तत्काल क्राइम ब्रांच व थाना लसूडिया की पुलिस टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 1.संदीप उर्फ मोनू भावसार पिता शिवानंद भावसर उम्र – 32 साल निवासी – 182 छोटी खजरानी इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर, उसने बताया कि नल फिटिंग करने का कार्य करने के दौरान उसने कॉन्टैक्ट नंबर प्राप्त कर महिला का gmail अकाउंट का पासवर्ड प्राप्त कर, महिला के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर, आरोपी द्वारा महिला को 24 घंटे में 5 लाख रुपए देने के लिए ब्लैकमेल करना कबूला। आरोपी द्वारा पूर्व में भी देवास सहित इंदौर जिले में कई लोगो के कॉन्टैक्ट नंबर के द्वारा मेल आइडी से निजी फोटो प्राप्त कर ब्लैकमेल करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट (जैसे–फेसबुक, इंस्टाग्राम, जीमेल अकाउंट, ट्विटर आदि) का पासवर्ड कभी भी अपना कॉन्टैक्ट नंबर ना रखे। हमेशा पासवर्ड अल्फानुमेरिक या कठिन जो कोई जान न सके वही रखना चाहिए, जिससे आपका सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा सुरक्षित रहेगा। साथ ही इस प्रकार घटना होने पर अपने नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नंबर 704912–4445 पर कॉल कर सूचित करे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑