
श्री हरिनारायण चारी जी मिश्र ने इंदौर में लागू हो रही कमिश्नर प्रणाली के फायदे और अवश्यकता बताई। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भूतपूर्व न्यायमुर्ति श्री वेद प्रकाश जी शर्मा ने भावी अधिवक्ताओं की न्यायप्रणाली में क्या भूमिका है इस विषय पर उन्होंने अपने विचार प्रकट किए। अधिवक्ता परिषद की और से अधिवक्ता परिषद मालवा प्रांत के अध्यक्ष श्री उमेश जी यादव एवं श्री विक्रम जी दूबे अधिवक्ता परिषद मालवा प्रांत के महामंत्री उपस्थित रहे। उन्होंने अधिवक्ता परिषद के मूल उद्देश्य एवं अधिवक्ता परिषद की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया। विधि अध्यनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ श्री अर्चना जी रांका ने संगोष्ठी के विषयों से परिचित कराया। अधिवक्ता परिषद की विधि विद्यार्थि समिति मालवा प्रांत के अंतर्गत ये संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं कार्यक्रम का आभार अधिवक्ता परिषद मालवा प्रांत के विधि विद्यार्थि प्रमुख प्रबल जी भार्गव ने किया इस ऑनलाइन संगोष्ठी में करीबन २५० विद्यार्थि उपस्थित रहे विधि अध्यनशाला विभाग की छात्रा मलाइका ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं विभाग की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना करी गयी सहयोग के रूप में विभाग के विध्यर्थी संस्कार गर्ग भी रहे ।
