
- अवैध शराब की तस्करो के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही ।
- क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना राऊ की संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब के तस्कर व अवैध रूप से शराब का सेवन करने वाले सहित कुल 19 आरोपी गिरफ्तार।
- आरोपी के कब्जे से कुल 44.400 बल्क लीटर देशी–विदेशी शराब व नगदी सहित ( कुल कीमत करीब 45,895/- रुपए) का मशरूका जप्त
इंदौर — शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने के लिए “आपरेशन प्रहार एवं नार्को हेल्पलाईन” अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु प्रभावी कार्रवाई के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर निर्देशित किया गया था ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना राऊ क्षेत्र में श्रमिक कॉलोनी नर्मदा रोड के पास इंदौर में एक व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना पर विश्वास करते, क्राइम ब्रांच टीम व थाना राऊ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उक्त मुखबिर द्वारा बताए श्रमिक कॉलोनी नर्मदा रोड के पास पर से अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी का नाम पूछते उसने अपना नाम बबलू पिता कैलाश मेर निवासी मुक्तिधाम के सामने श्रमिक कॉलोनी राऊ इंदौर बताया। आरोपी की तलाशी लेते देशी–विदेशी शराब मिली, जिसके संबंध में वेध लाइसेंस पूछते नई होना बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 44.400 बल्क लीटर देशी–विदेशी शराब व नगदी 22500 जप्त ( कुल कीमत करीब 45,895/- रुपए) कर आरोपी के विरुद्ध थाना राऊ में अपराध क्रमांक 38 /22 आबकारी अधि. 34 का अपराध पंजीबद्ध किया गया कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
इसके साथ ही अवैध रूप से अवैध शराब का सेवन करते हुए मिलें 18 आरोपियों के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई हैं ।

