टिकट को लेकर सपा विधायकों की धड़कन बढ़ी: दूसरे दलों के विधायकों के आने से कहीं खुशी तो कहीं गम का महौल
समाजवादी पार्टी में बसपा व भाजपा के विधायकों के आने का सिलसिला जारी है। अगले दो दिन में कई और विधायकों का शामिल होना लगभग तय है। ऐसे में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। कार्यकर्ता खुश हैं।
समाजवादी पार्टी में बसपा व भाजपा के विधायकों के आने का सिलसिला जारी है। अगले दो दिन में कई और विधायकों का शामिल होना लगभग तय है। ऐसे में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। कार्यकर्ता खुश हैं। खासतौर से सपा के विधायकों की धड़कन बढ़ी हुई है। वे क्षेत्र छोड़कर लखनऊ में डेरा डाले हैं। कार्यालय के आसपास रहकर सियासी गणित की थाह ले रहे हैं।
2017 में सपा ने 311 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें 47 पर विजय हासिल की और 162 पर दूसरे स्थान पर रही। अन्य सीटें कांग्रेस को दी थी। सपा को कुल मतदान में 21.82 फीसदी वोट और कांग्रेस को 6.25 फीसदी वोट मिले थे। जबकि भाजपा को 39.67 फीसदी, बसपा को 22.23 फीसदी, राष्ट्रीय लोकदल को 1.78 फीसदी, सीपीआई को 0.16, सीपीएम को 0.04 और एनसीपी को 0.04 फीसदी वोट मिले थे।
समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायकों के साथ ही दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार क्षेत्र में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच सुभासपा के चार विधायक सपा में आ गए हैं। इन्हें 0.70 फीसदी वोट मिले थे। वहीं भाजपा चार विधायक सपा की सदस्यता ले चुके हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ चार विधायक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल चुके हैं और 10 अन्य के भी इस्तीफा देकर सपा में आने की चर्चा है। इसी तरह बसपा के आठ विधायक भी सपा में शामिल हो चुके हैं। इन सभी का भी मैदान में उतरना तय है।
वहीं सपा के वर्तमान विधायकों और टिकट के दावेदारों के माथे से पसीना टपक रहा है। वे शीर्ष नेतृत्व के सिपहसलारों के यहां चक्कर काट रहे हैं। हालांकि यहां से भी उन्हें पुख्ता आश्वासन नहीं मिल रहा है। कुछ कार्यालय के अंदर पहुंच रहे हैं तो कुछ कार्यालय के बाहर खड़े होकर यह निगरानी कर रहे हैं कि अंदर क्या गणित चल रहा है। कुछ विधायक खुद कार्यालय पहुंचने के बजाय अपने खास लोगों को पार्टी कार्यालय पर लगा रखे हैं। ये लोग इस बात की टोह लेते हैं कि उनकी विधानसभा क्षेत्र से कौन-कौन पार्टी कार्यालय पहुंच रहा है।
सपा अध्यक्ष बोले- क्षेत्र में जाओ, लोग पूछते हैं टिकट मिलेगा क्या
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्से से कई विधायक लखनऊ में डेरा डाले हैं। कोई अपने सरकारी आवास से सियासी हवा का रूख भांपने का प्रयास कर रहा है तो कोई रिश्तेदार के यहां से। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए एक सपा विधायक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उनके सामने बड़ी चुनौती है। सपा अध्यक्ष ने क्षेत्र में रहने के लिए कहा है। जब क्षेत्र में जाते हैं तो वहां से जनता यह कहती है कि टिकट लेकर आओ। उनके विधानसभा क्षेत्र पर गठबंधन में शामिल पार्टी ने भी दावेदारी कर दी है। ऐसे में जनता सवाल पूछती है कि टिकट हमें मिलेगा या गठबंधन वाले को। वोट मांगने जाओ तो यही सवाल बार-बार पूछे जाते हैं। ऐसे में अब दो तीन दिन इंतजार कर रहे हैं। विधायक होने की वजह से एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन कब झटका लग जाए, यह तय नहीं है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,महापौर, सहित विधायक ने दिव्यांग बच्चों के साथ पौधारोपण किया 831 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दे गए नई सीख, कैलाश विजयवर्गीय बोले, ‘आप तो हेडमास्टर हैं’ 834 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreकैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की प्रशंसा 835 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र में आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटे सभी विधायक 840 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાત ભાજપમાં મોટા ફેરફારોની તૈયારી, પાટીલ બન્યા મંત્રી, પ્રદેશ ભાજપ નવા પ્રમુખની શોધમાં 863 दिन पहले
Indoreइंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता व नेता जश्न की तैयारी में, 400 पार का नारा देकर मिठाई पर लिखा 870 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતઃ લોકસભા ચૂંટણીના પરિણામો બાદ ગુજરાત સરકારના કેબિનેટમાં વિસ્તરણ થશે, એવી શક્યતા વિજય રૂપાણીએ વ્યક્ત કરી હતી. 870 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreबम के पाला बदल की राजनीति से भाजपा के वरिष्ठ नाखुश, बोले – लोगों में नाराजगी है 899 दिन पहले
Indoreजनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने किया लाडली बहनों का अभिवादन 1,073 दिन पहले
Indoreभाजपा नेताओ का आरोप लाडली बहना योजना को लेकर काँग्रेस फैला रही भ्रम 1,073 दिन पहले
Indoreमहू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला पर लगा मदरसा जलाने का आरोप 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज इंदौर में रोड शो, देवदर्शन कर करेंगे शुरुआत 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में, आज शाम एयरपोर्ट से राजवाड़ा जाने से बचें, देखें शहर का ट्राफिक प्लान 1,073 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreविधानसभा चुनावों में चला धमकियों का दौर , कांग्रेस प्रत्याशी व भाजपा पार्षद ने दी धमकियां 1,075 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreआकाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में किया क्षेत्र 3 के वार्ड 61 में रोड शो 1,075 दिन पहले
Indoreइंदौर विधानसभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल द्वारा लगातार जनसम्पर्क जारी 1,076 दिन पहले