ओमिक्रॉन ने भारत में बदला रूप! डेल्टा की जगह ले रहा नया वैरिएंट BA.1, इस राज्य में मिल रहे केस
देश भर में कोरोना के नए केसों में तेजी से इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में शायद रूप बदल लिया है। ओमिक्रॉन का ही एक और रूप बताए जा रहे BA.1 वैरिएंट ने अब डेल्टा की जगह लेना शुरू कर दिया है।
देश भर में कोरोना के नए केसों में तेजी से इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में शायद रूप बदल लिया है। ओमिक्रॉन का ही एक और रूप बताए जा रहे BA.1 वैरिएंट ने अब डेल्टा की जगह लेना शुरू कर दिया है। फिलहाल महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में ऐसा देखा जा रहा है। वैज्ञानिक पॉजिटिव क्लीनिकल सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग करने में जुटे हैं। इस स्टडी के बाद ही कुछ और जानकारी निकलकर सामने आ सकेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन से ज्यादा फिलहाल BA.1 वैरिएंट ही देश भर में तेजी से बढ़ रहे केसों के लिए जिम्मेदार है।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस वैरिएंट से पीड़ित लोगों में मामूली लक्षण ही दिखे हैं और लोगों को अस्पतालों में कम ही एडमिट करने की जरूरत पड़ रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट की ही फैमिली से जुड़े तीन नए वैरिएंट BA.1, BA.2 और BA.3 सामने आए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सीनियर साइंटिस्ट ने बताया, ‘हमें कुछ क्लीनिकल सैंपल्स में BA.1 वैरिएंट की मौजूदगी मिली है। यह ओमिक्रॉन वैरिएंट फैमिली से ही ताल्लुक रखता है। यह एक ही फैमिली के हैं। इसलिए पीड़ित लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट ही बताया जा रहा है।’
बता दें कि देश में 20 दिसंबर के बाद से ही कोरोना के नए केसों में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को देश भर में एक ही दिन में 1.80 लाख नए केसों का आंकड़ा सामने आया है। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में केसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि देश में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और फरवरी के पहले सप्ताह में यह पीक पर होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि भले ही केसों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ज्यादातर लोगों को अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है।
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मार्च के मध्य तक कोरोना की यह तीसरी लहर बेहद धीमी हो जाएगी। तीसरी लहर इस महीने के मध्य में अपने पीक पर पहुंच सकती है। हमारे पास पूरे भारत के लिए प्रयाप्त डेटा तो नहीं है, लेकिन हमारी वर्तमान गणना के अनुसार हम उम्मीद करते हैं कि तीसरी लहर अगले महीने की शुरुआत में चरम पर पहुंच जाएगी। पीक की ऊंचाई वर्तमान में ठीक से नहीं ली जा रही है, क्योंकि पैरामीटर तेजी से बदल रहे हैं। एक अनुमान के रूप में हम एक दिन में चार से आठ लाख मामलों की एक विस्तृत श्रृंखला की भविष्यवाणी करते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले