एक ही प्लाट की तीन अलग-अलग लोगों से सौदा कर उनसे लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मौजूद गेट रोड पर एक प्लाट को लेकर तीन अलग-अलग लोगों को बेच कर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी धर्मेंद्र जैन के खिलाफ शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक ही प्लॉट सागर जायसवाल राकेश तोमर और राजेश जायसवाल को भेजकर तीनों से अलग-अलग 5000000 रुपए की राशि लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था काफी दिनों बाद जब पता चला कि एक ही प्लाट तीन लोगों को बेचा गया है जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को की गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है
