Bigg Boss 15 Task: 15 घंटे पोल पर खड़ी रहीं देवोलीना-रश्मि, पैंट में किया टॉयलेट, देखकर दंग रह गए फैंस
बिग बॉस 15 जैसे जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, गेम रोमांचक हो पड़ा है. कई बार टिकट टू फिनाले टास्क रद्द होने के बाद अब घरवाले इसे जीतने के लिए जी जान लगाते दिखे.
बिग बॉस 15 जैसे जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, गेम रोमांचक हो पड़ा है. कई बार टिकट टू फिनाले टास्क रद्द होने के बाद अब घरवाले इसे जीतने के लिए जी जान लगाते दिखे. बीते एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई ने टास्क में कमाल कर दिया. दोनों 15 घंटों तक पोल के सहारे खड़ी रहीं. इस दौरान घरवालों ने उन्हें पोल से हटाने के लिए काफी टॉर्चर किया. पर मजाल है वो दोनों अपनी पोजिशन से टस से मस हुई हों. मजबूरन फिर बिग बॉस को उनके टास्क में कठिनाईयां बढ़ानी पड़ी.
देवोलीना ने टास्क के दौरान पैंट में किया यूरिनेट
देवोलीना और रश्मि की इस जबरदस्त टक्कर में रश्मि देसाई जीतीं. इस जीत के साथ वो फिनाले में पहुंच गई हैं. दोनों एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर उम्दा टास्क करने के लिए जमकर तारीफ हो रही है. बिग बॉस ने भी दोनों की तारीफ की. टास्क के दौरान ऐसा मौका भी आया जब देवोलीना ने पैंट में यूरिनेट किया. ऐसा करने से पहले देवोलीना ने प्रतीक को कहा कि वो उनके ऊपर पानी डाले. इसके बाद देवोलीना ने पोल पर खड़े टॉयलेट की. देवोलीना के इस जज्बे की घरवालों ने भी तारीफ की. उमर रियाज ने कहा था कि ये लड़की टास्क जीतने के लिए कुछ भी करेगी.
रश्मि ने देवोलीना को हराया, फिनाले में बनाई जगह
लास्ट राउंड में निशातं भट्ट ने देवोलीना के पैरों में पानी फेंका, जिसके फोर्स से वो फिसल गईं और टास्क हार गईं. देवोलीना को लगातार उमर रियाज और रश्मि देसाई को लगातार प्रतीक सहजपाल ने टॉर्चर किया. उनके ऊपर पानी फेंका, उनके हाथों-पैरों में शैम्पू तेल जैसी चिकनाहट वाली चीजें लगाईं, ताकि वो फिसलें.
आपस में भिड़े रश्मि-देवोलीना के फैंस
सोशल मीडिया पर वैसे तो रश्मि-देवोलीना दोनों की तारीफ हो रही है. लेकिन रश्मि देसाई को लोगों का ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है. ट्विटर पर RECORD SETTER RASHAMI ट्रेंड कराया जा रहा है. वहीं देवोलीना के फैंस TASK ACER DEVOLEENA ट्रेंड करा रहे हैं. यूं कहें कि सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस की आपस में ठन गई है. रश्मि की परफॉर्मेंस से फैंस इंप्रेस दिखे. लोगों का कहना है- रश्मि ने कमाल कर दिया. रश्मि बेस्ट है. देवोलीना के फैंस का मानना है कि उन्हें ज्यादा टॉर्चर किया गया और रश्मि को कम.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 23 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 61 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 411 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 484 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 643 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 787 दिन पहले