किसानों ने PM मोदी की रैली का विरोध टाला, 15 मार्च को किसान नेताओं से मिलेंगे प्रधानमंत्री
पंजाब में किसानों ने फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध टाल दिया है। इस संबंध में मंगलवार रात को किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से मीटिंग हुई।
पंजाब में किसानों ने फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध टाल दिया है। इस संबंध में मंगलवार रात को किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से मीटिंग हुई। जिसमें फैसला हुआ कि 15 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी किसानों से मिलेंगे। यह मुलाकात दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होगी। इसके अलावा 15 जनवरी से पहले MSP पर कानूनी गारंटी वाली कमेटी बना दी जाएगी।
किसानों को यह भी भरोसा दिया गया कि आंदोलन के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए केस 31 जनवरी तक वापस ले लिए जाएंगे। फिरोजपुर में भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत के साथ किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू की मीटिंग हुई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से कई दौर की मीटिंग के बाद यह तय हुआ कि फिलहाल किसान फिरोजपुर में बैठे हैं। हम विरोध नहीं करेंगे लेकिन केंद्र से अभी हमें लेटर का इंतजार है।
11 बजे तक मिल सकता है लेटर
फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब एक बजे पहुंचेंगे। वह बठिंडा के भिसियाना एयरबेस पर उतरेंगे। वहां से फिरोजपुर जाएंगे। इससे पहले किसानों के साथ मीटिंग में तय हुआ कि इन फैसलों के बारे में 11 बजे तक उन्हें औपचारिक पत्र भी दे दिया जाएगा। किसान नेता भी इसका इंतजार करेंगे। अगर उन्हें पत्र मिल गया तो फिर पीएम का विरोध टाल दिया जाएगा।
रैली का विरोध कर रहे थे किसान
फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की रैली का पता चलते ही किसान विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि केंद्र ने कृषि कानून वापस ले लिए, लेकिन अभी तक बाकी मांगें नहीं मानी। जिनमें सबसे बड़ी मांगें MSP पर कानूनी गारंटी के लिए कमेटी बनाना और किसानों पर दर्ज केस वापस लेना है। किसानों का कहना था कि पहले इन पर फैसला होना चाहिए, फिर पीएम को पंजाब आना चाहिए। हालांकि इस पर अब किसानों और केंद्र सरकार के बीच सहमति बनती नजर आ रही है।
15 जनवरी को SKM का अगला फैसला
केंद्र सरकार के साथ लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा(SKM) की 15 जनवरी को मीटिंग होनी है। जिसमें केंद्र से बनी सहमति के बाद उन पर हुई प्रगति के बारे में विचार किया जाएगा। संभव है कि MSP कमेटी बनाने के लिए उससे पहले ही फैसला ले लिया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले