कोरोना से अभी छुटकारा नहीं मिलेगा:WHO ने चेताया- ओमिक्रॉन जितनी तेजी से फैलेगा; उतनी जल्दी ही नए खतरनाक वैरिएंट आने का खतरा बढ़ेगा
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है।
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी की है कि ओमिक्रॉन जितना तेजी से फैलेगा, उतनी ही जल्द नए वैरिएंट के आने की आशंका है
दरअसल, इससे पहले मिले कोविड वैरिएंट्स की तुलना में ओमिक्रॉन कम घातक है। ऐसे में महामारी के खत्म होने और जन-जीवन के सामान्य पटरी पर उतरने की उम्मीद जागी है। हालांकि, WHO की सीनियर इमरजेंसी ऑफिसर कैथरीन स्मॉलवुड का कहना है कि ओमिक्रॉन की तेज संक्रमण की दर का उल्टा असर पड़ सकता है।
‘ओमिक्रॉन घातक है, संक्रमण से मौत की आशंका’
कैथरीन ने कहा, ‘ओमिक्रॉन इस समय भी घातक है, इसके संक्रमण से मौत हो सकती है। मौत की दर डेल्टा से कुछ कम रह सकती है, लेकिन यह किसे पता कि अगला वैरिएंट कितना घातक होगा। नए खतरनाक वैरिएंट के आने से इनकार नहीं किया जा सकता है।’
यूरोप में कोविड इंफेक्शन का बढ़ता ग्राफ
यूरोप में कोरोना संक्रमण के अब तक 10 करोड़ से ज्यादा मामले आ चुके हैं। 2021 के आखिरी हफ्ते में यहां 50 लाख से अधिक केस मिले हैं। कोविड इंफेक्शन का बढ़ता ग्राफ चिंतित करने वाला है।
संक्रमितों की संख्या को लेकर हालात चिंताजनक
WHO ऑफिसर ने कहा कि हम काफी खतरनाक फेज में हैं। पश्चिमी यूरोप में इंफेक्शन रेट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यह कितना घातक होगा, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम है। फिर भी, संक्रमितों की संख्या को लेकर हालात चिंताजनक हैं।
भारत में 2 हजार से ज्यादा ओमिक्रॉन मरीज
भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा मंगलवार को 2,000 पार पहुंच गया। अब तक देश में कुल 2,220 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 272 नए मामले सामने आए। ओमिक्रॉन संक्रमण देश के 24 राज्यों सहित केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।
महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा 653 केस
महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा 653 संक्रमित मिले हैं। दिल्ली 382 संक्रमितों के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक और राजस्थान में ओमिक्रॉन के ज्यादातर केस मिले हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,563 दिन पहले
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,566 दिन पहले
Health & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,566 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,584 दिन पहले
Health & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,711 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,713 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,727 दिन पहले
Health & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,732 दिन पहले