
इंदौर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर श्रवण सिंह चावड़ा का पालाखेड़ी आगमन पर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय वासियो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर पर अभिनंदन किया। इस मौके पर श्री चावड़ा ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने सत्ता पाने के लिए अपनी प्रखर राष्ट्रवाद की नीति से कभी समझौता नहीं किया। राष्ट्रहित के लिए बड़े से बड़े हित को छोड़ देने वाली त्याग, तपस्या और बलिदान की ऐसी पार्टी का कार्यकर्ता होना मेरे लिए गर्व की बात है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन के बाद जिले में भाजपा के वरिष्ठों ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर पूर्ण निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करेंगे। संगठन के आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा ।
