एक दिन में मिले ओमिक्रोन के 73 नए मामले, 1 प्रतिशत हुई कोरोना की संक्रमण दर
राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन के 73 नए मामले सामने आए हैं और अब तक आए कुल मामलों की संख्या 238 हो गई है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन के 73 नए मामले सामने आए हैं और अब तक आए कुल मामलों की संख्या 238 हो गई है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, ओमिक्रोन के 57 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक, रिपोर्ट किए गए 496 नए मामलों के साथ COVID19 सकारात्मकता दर लगभग 1 प्रतिशत है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आने से कोरोना के मामले बढ़े हैं। ओमीक्रोन के एक भी मरीज को अब तक आक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी है।
उधर, ओमिक्रोन और कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर लगाम लगाने के मकसद से दिल्ली-एनसीआर में सख्ती बढ़ा दी गई है। ग्रेप का येलो लेवल-1 लागू होने पर बुधवार से दिल्ली में सख्ती बढ़ाने के साथ कई तरह प्रतिबंध लगा दिए गए हैं, वहीं दिल्ली से सटे फरीदाबाद में लोगों को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट लेकर ही घरों से निकलना होगा।
बुधवार दोपहर में ही दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक अहम बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल समेत बड़े अधिकारी शामिल होंगे।
देश की राजधानी दिल्ली में कोविड मामले फिर से बढ़ने के बाद सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सिटिंग कैपिसिटी के साथ रफ्तार भर रही है। कई मेट्रो स्टेशनों के बाहर भारी भीड़ भी देखी जा रही है। वहीं, दिल्ली मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने बताया कि मेट्रो के अंदर लाइन लगी हुई थी। थोड़ी दिक़्क़त तो हुई पर सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है।
बसों में भी लागू हुआ नियम
वहीं, दिल्ली में एक बस ड्राइवर ने कहा कि भीड़ इतनी है कि गिनती में सवारियों को बिठाना मुश्किल है। गाड़ी में आगे ड्राइवर होता है, जिससे संक्रमण का ख़तरा उसे ही ज़्यादा है।
फरीदाबाद में वैक्सीन का सर्टिफिकेट लेकर ही घर से निकलें
उधर, दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सामने आने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अचूक अस्त्र माना जा रहा है, पर जो लोग इसे लगवाने में अब भी उदासीन हैं, उन्हें सचेत हो जाना चाहिए और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जेब में रखकर या मोबाइल में सेव करने के बाद ही घर से बाहर निकलें, वर्ना प्रशासन की टीम उन्हें घर की राह दिखा देगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले