पनवेल फॉर्म हाउस पर सलमान खान को सांप ने काटा
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका लग सकता है।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका लग सकता है। बीती रात सुपरस्टार को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें फौरन नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में में ले गए थे. जहां उनका इलाज हुआ. इलाज करवाकर सलमान खान अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं.
सलमान खान शनिवार की शाम को अपने पनवेल फॉर्म हाउस पर थे. रिपोर्ट्स की माने तो सलमान को बिना जहर वाले सांप ने काटा है. ऐसे में सलमान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है.
27 दिसंबर को है सलमान खान का बर्थडे:-सलमान खान 56 साल के होने वाले हैं. वह 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे. कोरोना की वजह से सलमान इस बार अपना बर्थडे बहुत जोर-शोर से नहीं मनाने वाले हैं. इंडियाटुडे डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के बर्थडे पर इस बार छोटी पार्टी होने वाली है.
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपना बर्थडे पनवेल फार्महाउस पर मनाने वाले हैं. पार्टी में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल होने वाले हैं. सलमान का प्लान है कि वह ज्यादा लोगों को नहीं बुलाने वाले हैं वह इसे बहुत सिंपल रखने वाले हैं. वैसे हर बार सलमान खान के बर्थडे परह गेस्ट लिस्ट बहुत बड़ी होती है. मगर बीते दो सालों से कोरोना की वजह से सलमान अपना बर्थडे शांति से सेलिब्रेट करने वाले हैं. वह लोगों की जिंदगी को रिस्क में ना डालने की वजह से ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं कर रहे हैं.
बिग बॉस में सेलिब्रेट किया गया बर्थडे:-सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में शनिवार को सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया. शो में आरआरआर की टीम अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थी. जहां कंटेस्टेंट और आलिया भट्ट, एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ उन्होंने एडवांस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 22 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 60 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 410 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 642 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 786 दिन पहले