
इंदौर। वैश्विक महामारी कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में कई लोगों को प्रभावित किया है और अब तीसरी लहर की आशंका है। अपनी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज, आहार और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर प्रेस क्लब द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैनुअल साइंस के सहयोग से रविवार, 26 दिसंबर 2021 को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया।जिसमे प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिवार ने शिविर का लाभ लिए
इंदौर प्रेस क्लब में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाले इस शिविर में शहर के ख्यात फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महेश साहू और उनकी टीम द्वारा विभिन्न रोगों जैसे स्लिप डिस्क, स्कोलिओसिस, घुटनों में दर्द, मुंह एवं पैरों में झुनझुनी, मुंह और जबड़े का जाम होना, चेहरे का तिरछापन, माइग्रेन, सिरदर्द, एड़ी का दर्द, साइटिका, गठिया, आर्थराइटिस, सूजन, उठने-बैठने में तकलीफ, पैरालिसिस, सेरब्रिल पाल्सी, फ्रीजेन शोल्डर और पार्किंसन डिसीस जैसे रोगों का इलाज कर परामर्श दिया।
