
मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंबे इंतजार के बाद निगम-मंडल के अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी जगह दी गई है। खास बात यह है कि निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए सिंधिया समर्थक सभी नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया गया है। सरकार ने उपचुनाव में पराजित सभी नेताओं को नियुक्त किया है। कुल 25 नेताओं को मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।
सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी को लघु उद्योग निगम और एंदल सिंह कंसाना को एमपी एग्रो का अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से बीजेपी में आए विनोद गोटिया को पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदौर से शैलेन्द्र बरुआ को मप्र पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। जयपाल सिंह चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। वहीं, सावन सोनकर को राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले माह भोपाल में हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द की जाएं।
यह नियुक्तियां की गईं
मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की कमान राजेश अग्रवाल को।
नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
राज्य सहकारी अनुसूचित जाति एवं वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष रमेश खटीक को बनाया।
राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष सावन सोनकर को बनाया।
निर्मला बारेला को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया।
अमिता चपरा को मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया।
जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया।
विनोद गोटिया को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया।
आशुतोष तिवारी को मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया।
राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया।
मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष रघुराज कंसाना को बनाया।
अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को नियुक्त किया।
मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को बनाया।
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया को बनाया।
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष रणवीर जाटव को नियुक्त किया।
मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष एंदल सिंह कंसाना को बनाया।
मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त इमरती देवी को बनाया।
मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया को नियुक्त किया।
मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे को नियुक्त किया।
मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को बनाया गया।
मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती को बनाया।
मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ को नियुक्त किया है।राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष जसवंत जाटव जी

