इंदौर पुलिस द्वारा ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत, एक लेडी ड्रग्स माफिया क्राईम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में।
मुंबई से MD ड्रग्स की डिलेवरी करने आई महिला तस्कर क्राईम ब्राँच इंदौर द्वारा गिरफ्तार। ▪️ आरोपिया के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपए कीमत की 100 gm MD Drugs एवं 2150 / - नगदी रूपये सहित नेपाल व बहरीन की विदेशी मुद्रा भी बरामद।
- मुंबई से MD ड्रग्स की डिलेवरी करने आई महिला तस्कर क्राईम ब्राँच इंदौर द्वारा गिरफ्तार।
▪️ आरोपिया के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपए कीमत की 100 gm MD Drugs एवं 2150 / – नगदी रूपये सहित नेपाल व बहरीन की विदेशी मुद्रा भी बरामद।
▪️ आरोपिया एयर होस्टेस बच्चों के डायपर में छुपाकर लाई थी MD ड्रग्स ।
▪️ एम . डी . ड्रग्स के विरूद्ध क्राईम ब्राँच इंदौर की चौथी बड़ी कार्यवाही ।
शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार एवं नार्को हेल्पलाईन” अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया को निर्देशित किया गया था। जिनके द्वारा पुलिस उपायुक्त श्री अरविन्द तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त क्राईम ब्राँच इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर को अवैध मादक पदार्थ बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी हेतू निर्देशित किया गया था। जिस पर इनके द्वारा थाना CRIME BRANCH INDORE की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी कड़ी में थाना CRIME BRANCH INDORE की टीम ने मुखबिर तंत्र की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान 3 इमली चौराहा बस स्टेण्ड थाना भँवरकुआ क्षेत्र में 01 महिला को हिरासत में लिया गया। महिला की जामा तलाशी पर हैण्ड बेग की तलासी करने पर बच्चे के डायपर के बीच 100 ग्राम एम डी ड्रग्स कीमत करीब 10,00,000 / – रूपये जप्त की गई । जो प्रारंभिक पूछताछ पर गिरफ्तार शुदा मूलतः मुंबई महाराष्ट्र की रहने वाली है और उसके पति का निवास पुणे महाराष्ट्र में है। उक्त महिला मुंबई से एम . डी . ड्रग्स लाकर इंदौर में विगत 02-03 साल से सप्लाई कर रही है । उक्त महिला आरोपी द्वारा लगभग 01-02 किलो ड्रग्स इंदौर में खफा चुकी है । जो महिला आरोपी से पूछताछ करते ड्रग्स के स्त्रोत व किन किन व्यक्तियों को अब तक डिलेवरी दी है इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
उक्त महिला पूर्व में एयर लाईन्स में एयर होस्टेस थी उसी दौरान एम डी ड्रग्स खाने की लत लग गई और बाद में मुंबई में ड्रग माफियाओं के सम्पर्क में आकर एम डी ड्रग्स की सप्लाई का धंधा करने लगी । इसके साथ ही ड्रग्स तस्करी से जुड़े बड़े मोहरे ड्रग्स के क्रय विक्रय ‘ डार्क नेट ‘ का उपयोग करते है ।
नव वर्ष के पूर्व 31st दिसम्बर कार्यक्रमों में ड्रग्स की सप्लाई करने हेतु आरोपिया इंदौर ड्रग्स लेकर आई थी , लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गई ।
आरोपी महिला के विरूद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध धारा 8/22 एन . डी . पी . एस . एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
क्राईम ब्राँच इंदौर द्वारा वर्ष 2021 में एम . डी . ड्रग्स के संबंध में 04 बड़ी कार्यवाहियाँ की गई हैं जिसमें 70.5 किलो ड्रग्स , 100 ग्राम , 1 किलो एवं 100 ग्राम ड्रग्स की कार्यवाहियाँ शामिल हैं ।एम . डी . ड्रग्स की 100 ग्राम वाणिज्यिक मात्रा में शामिल है ।
अपराध शाखा जिला इंदौर द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा निर्देशित एवं संचालित नार्को हेल्पलाईन 7049108283 के तहत भी कार्यवाही की जा रही है । आम जनता मादक पदार्थ के नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचनाएं इस हेल्पलाइन नंबर पर दे सकती है इंदौर पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर विधिवत कार्यवाही की जावेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले