देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

HC ने नाराजगी जाहिर की:अतिक्रमण के मुद्दे पर उच्च न्यायालय ने बैठक बुलाई

बाजारों में सड़कों और फुटपाथों पर रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी पर उच्च न्यायालय ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Abhishek Raghuvanshi9 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बाजारों में सड़कों और फुटपाथों पर रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी पर उच्च न्यायालय ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की। न्यायालय ने वेंडिंग नीति पर काम नहीं करने के लिए दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों को आड़े हाथ लिया। उच्च न्यायालय ने स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगमों, मामले से जुड़े वकीलों और अन्य सभी हितधारकों की बैठक बुलाई है। जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि नगर निगम के अधिकारी अपने विवक से काम नहीं कर रहे हैं। स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट के प्रावधानों के कार्यान्वयन में पूरी तरह से अराजकता है।

बैठक 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उच्च न्यायालय में होगी

पीठ ने कहा कि राजधानी में ‌हॉकिंग और वेंडिंग गतिविधियों को विनियमित करने की सरकार और नगर निगमों के पास कोई योजना नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने सभी हितधारकों की बैठक बुलाई है, जिससे ठोस एवं समुचित निर्णय लिया जा सके। यह बैठक 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उच्च न्यायालय में होगी। पीठ ने स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कानून के कार्यान्वयन में बड़ी रुकावट है।

ऐसे में सभी हितधारकों और विभागों को आमने-सामने बैठकर बात करने की जरूरत है। बैठक में दिल्ली छावनी बोर्ड के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस व अन्य अधिवक्ता, एनडीएमसी की अधिवक्ता मिनी पुष्करना, दिल्ली सरकार के गौतम नारायण और अन्य शामिल होंगे। न्यायालय ने कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा कि हम हर बार इस समस्या का सामना क्यों कर रहे हैं। उच्च न्यायालय ने कहा है कि अधिकारियों को जिस तरह से काम करना चाहिए, उस तरह से नहीं कर रहे हैं।

चांदनी चौक में पैदल चलना मुश्किल उच्च न्यायालय ने कहा कि राजधानी में अवैध तरीके से रेहड़ी-पटरी और फेरीवालों की गतिविधियों से बाजारों में स्थिति ठीक नहीं है, लोगों को परेशानियों का सामना करना होता है। पीठ ने कहा कि तेजी से हुए अवैध अतिक्रमण के चलते चांदनी चौक जैसे इलाकों में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस पर दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने बताया कि चांदनी चौक इलाके में पिछले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार हुआ है। इस पर न्यायालय ने कहा कि आप वहां किए गए कार्यों का दावा करते हैं, लेकिन राजधानी के अन्य इलाकों में अतिक्रमण किया जा रहा है, पूरे शहर में स्थिति खराब है।

स्पष्ट प्रावधान होने पर भी काम नहीं उच्च न्यायालय ने कहा कि कानून में साफ और स्पष्ट तौर कर कहा गया है कि हॉकिंग और वेंडिंग गतिविधियों को विनियमित करना है, लेकिन आप (अधिकारी) ऐसा नहीं कर रहे हैं। न्यायालय ने कहा है कि बैठक में हम आमने-सामने होंगे, हम कहेंगे कि हमें क्या करना है। पीठ ने कहा कि अधिनियम कहता है कि योजना तैयार की जाएगी। योजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञों, यातायात पुलिस, अग्निशमन विभाग द्वारा क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जाना जरूरी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 8 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 8 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 8 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 8 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 8 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 8 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 8 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 10 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 11 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 13 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 13 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 15 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 15 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 16 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 17 घंटे पहले
↑