स्वच्छता के बाद एक और अवॉर्ड, दिव्यांगजनों के पुनर्वास में इंदौर देश में सबसे आगे, सांसद शंकर लालवानी को मिला राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार
इंदौर ने दिव्यांगों के लिए किया सबसे अच्छा कामइंदौर में दिव्यांगता प्रमाणित करने के लिए मेडिकल बोर्ड बनायाराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया पुरस्कार इंदौर के लिए गौरव का एक और अवसर आया है।
- इंदौर ने दिव्यांगों के लिए किया सबसे अच्छा काम
- इंदौर में दिव्यांगता प्रमाणित करने के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया पुरस्कार
इंदौर के लिए गौरव का एक और अवसर आया है। दिव्यांगजनों के पुनर्वास में इंदौर देश में सबसे आगे रहा है और इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सांसद शंकर लालवानी को सम्मानित किया है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी मौजूद थे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ‘पूरे देश में अपना इंदौर दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया है। इस उपलब्धि का श्रेय इंदौर की जनता, जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं को जाता है। आप सभी को बधाई। आइए, मिलकर इंदौर को दिव्यांगजनों के लिए बेहतर और समान अवसर देने वाली जगह बनाते हैं।’

दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाने और उन्हें सामान्य लोगों की तरह अवसर देने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने लगातार प्रयास किए है। इंदौर में सभी 21 तरह की दिव्यांगता प्रमाणित करने के लिए जिला स्तर पर मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। साथ ही दृष्टिबाधित छात्राें के लिए एनी स्मार्ट क्लास भी शुरू की है। कोविड के बावजूद 6,250 मेडिकल सर्टिफिकेट और 10,000 से ज्यादा यूआईडी कार्ड बनाए गए हैं।
इंदौर जिले में करीब 1,700 दिव्यांगजनों को सहायक यंत्र एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। साथ ही, दिव्यांग स्कूलों की स्थापना एवं सहायता और 2 आवासीय छात्रावास स्थापित किए गए हैं। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी इंदौर आगे रहा है।
इंदौर में बौद्धिक दिव्यांगता के लिए करीब 3,000 लोगों को मासिक सहायता दी जा रही है। साथ ही, सुगम्य भारत अभियान के तहत 2,200 से ज्यादा निजी, सार्वजनिक परिसरों, संस्थानों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों, स्कूल एवं कॉलेज भवनों, अस्पतालों, सुविधाघर एवं एटीएम को बाधामुक्त बनाया गया है।
सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर को दिव्यांगजनों के लिए फ्रेंडली सिटी बनाने का आह्वान किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 3 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 4 घंटे पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 4 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 4 घंटे पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 5 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 5 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 12 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 12 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 13 घंटे पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 1 दिन पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले