फ्रांस से चल रहा है देश के 25 शहरों में जाली करंसी का रैकेट, सरगना ने फैला रखा है 50 एजेंटों का नेटवर्क
देश में 500 और 2000 के जाली नोट चलाए जा रहे हैं और यह पूरा रैकेट फ्रांस से ऑपरेट हो रहा है। सप्लाई के लिए दिल्ली और बेंगलूरू को हब बनाया गया है। यहां से पूरे देश में जाली करंसी सप्लाई की जा रही है।
देश में 500 और 2000 के जाली नोट चलाए जा रहे हैं और यह पूरा रैकेट फ्रांस से ऑपरेट हो रहा है। सप्लाई के लिए दिल्ली और बेंगलूरू को हब बनाया गया है। यहां से पूरे देश में जाली करंसी सप्लाई की जा रही है। यह खुलासा बांसवाड़ा में दैनिक भास्कर की टीम के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ है। रैकेट का सरगना फ्रांस में बैठा माइकल नाम का व्यक्ति है। उसके एजेंट्स के तौर पर भारत में 50 से ज्यादा लोगों का नेटवर्क काम कर रहा है जिसमें ज्यादातर साउथ अफ्रीकी नागरिक हैं। ये एजेंट 25 शहरों में नोट सप्लाई करते हैं।
भास्कर टीम ने ग्राहक बनकर सरगना माइकल से वॉट्सएप पर बातचीत की। उसने कहा कि जितने भी नकली नोट चाहिए हों, उसके 25% के बराबर असली नोट देने होंगे। सैंपल दिखाने के लिए उसने दिल्ली में अपने एजेंट का नंबर दिया। भास्कर टीम दिल्ली में इस एजेंट यातारे से मिलने पहुंची जो साउथ अफ्रीका का है। वहां पहचान पुष्ट होने के बाद दिल्ली पुलिस ने यातारे को गिरफ्तार कर लिया।
वॉट्सएप चैट में डील, दिल्ली-बेंगलूरू में फ्री सैंपल देने को राजी…सीधा हिसाब-25 लाख असली नोट दो, 1 करोड़ के नकली लो
वीडियो कॉल में दिखाईं नोटों की गडि्डयां
भास्कर टीम ने फ्रांस में बैठे माइकल से वॉट्सएप नंबर +33752583492 पर संपर्क किया। चैटिंग में उसने कहा कि जहां चाहें वहां नकली नोट मिल सकते हैं। कुछ दिन तक चली बातचीत के बाद भास्कर टीम ने सवाल किया कि कैसे यकीन करें आपके पास नकली नोट हैं। माइकल ने वीडियो कॉल के जरिये नोटों की गडि्डयां दिखाईं। उसने कहा कि 25 लाख के असली नोटों के बदले 1 करोड़ के नकली नोट मिल जाएंगे।
सरगना का दावा-बैंक की टेलर मशीन भी नहीं पकड़ सकती
माइकल ने दावा किया कि उसके नकली नोटों को बैंक भी नहीं पकड़ पाएंगे। भास्कर टीम ने जब सवाल उठाया तो उसने एक वीडियो भेजा जिसमें 24840 रुपए टेलर मशीन में गिनकर दिखाए। इसमें 2000 और 500 रुपए के नोट के साथ ही 100, 50 और 20 रुपए के नोट भी थे।
पकड़ा गया साउथ अफ्रीकी एजेंट हर ग्राहक की पूरी जांच कर सरगना को बताता था; डील होने पर 10% कमीशन मिलता था
भास्कर टीम ने डील के लिए हामी भरी तो माइकल के एजेंट यातारे ने वाट्सएप नंबर 7835929389 के जरिए संपर्क किया। उसने दिल्ली के महिपालपुर में बुलाया। भास्कर टीम जयपुर के साइबर एक्सपर्ट जयदीप शर्मा के साथ दिल्ली पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। यातारे ने भास्कर टीम को सुबह 11 बजे होटल के बाहर बुलाया।
उसके साथ बाइक पर दो युवक और एक साउथ अफ्रीकी लड़की थी। उनके पास एक बैग भी था। यातारे ने कहा, सैंपल के लिए साथ चलना होगा। वह ऑटो से जाएगा। ऑटो में बैठते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसके साथी भाग निकले। वसंत कुंज थाने के एसआई दुर्गाप्रसाद राठौड़ के मुताबिक यातेरा ने पूछताछ में जाली करंसी के रैकेट की बात स्वीकारी है। वह 10% कमीशन पर काम करता था। पुलिस नेटवर्क की दूसरी कड़ियां तलाश रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 29 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 31 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
