शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप इंदौर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में पुनः देश का स्वच्छ शहर बना है। इसके साथ ही नगर निगम इंदौर द्वारा शहर के पर्यावरण एवं वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के एयर क्वालिटी इंडेक्स को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के संबंध में आयुक्त द्वारा निर्देश दिए है। इसके साथ ही आयुक्त ने सभी स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, सहायक सीएसआई से अपने अपने क्षेत्र में कोयला एवं लकड़ी का खाद्य निर्माण करने एवं अन्य कार्यों में उपयोग कर वायु को प्रदूषित करने वाले होटल, रेस्टोरेंट ठेला, गुमटी, फैक्ट्री, कारखाना एवं अन्य के झोन वार किए गए सर्वे के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें लोगो को समझाइश देने के निर्देश दिए गये है की वह लोगो को बताये की कोयला लकड़ी के जलने से शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स प्रभावित होती है एवं शहर की वायु को प्रदूषित करता है। इसके साथ ही परिवहन विभाग, यातायात विभाग के साथ मिलकर शहर में चल रहे डीजल लोडिंग वाहनों के स्थान पर नवीन चार्जिंग लोडिंग ई-रिक्शा विकल्प को देखते हुए सिटी बस ऑफिस परिसर में लोडिंग ई-रिक्शा रिक्शा का डेमोंसट्रेशन दिया गया। विदित हो कि नई लोडिंग ई रिक्शा खरीदते हैं तो उन्हें नगर निगम द्वारा 1 वर्ष तक फ्री ऑफ कॉस्ट चार्जिंग स्टेशन पर ई-रिक्शा चार्ज करना फ्री उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि वाहन चालकों पर लोडिंग ई रिक्शा की किस्त भरने का अतिरिक्त भार डीजल के रूप में नहीं होगा एवं डीजल पर किए गए खर्चे के स्थान पर निगम द्वारा निशुल्क चार्जिंग स्टेशन से ई-रिक्शा को चार्ज करने का स्थान भी उपलब्ध रहेगा।
